Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कर्मचारियों व पेंशनरों से किए वादों को भी पूरा नहीं कर रही सुक्खू सरकार – राकेश जम्वाल

Summer express/मंडी/ -:धर्मवीर-:  प्रदेश भाजपा प्रमुख प्रवक्ता व सुंदरनगर विधायक राकेश जंवाल ने पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक के दौरान प्रदेश की सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। जंवाल का कहना है कि कांग्रेस की सरकार ने सत्ता में आने के बाद हर वर्ग का विश्वास तोड़ा है। कर्मचारियों और पेशनरों की अदायिगियों को देने में भी यह सरकार पूरी तरह से विफल रही है। कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर आज बैठक में प्रस्ताव भी पेश किया गया है, ताकि सुक्खू सरकार से इन मांगों को पूरा करवाया जा सके। 

बता दें कि जिला के सुंदरनगर में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित बैठक में प्रमुख प्रवक्ता व विधायक राकेश जंवाल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस ने 2022 में चुनावों के दौरान कर्मचारियों और पेंशनरों से किए कई वादे अभी तक पूरे नहीं किए हैं। भाजपा कर्मचारियों और पेंशनरों की जायज़ मांगों के समर्थन में मजबूती से खड़ी है और उनकी आवाज़ विधानसभा से लेकर सड़क तक उठाती रहेगी। वहीं इस मौके पर राकेश जंवाल ने पूर्व कर्मचारियों और प्रकोष्ठ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने की भी बात कही। बैठक में बडी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी, पूर्व अधिकारी और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कर्मचारी हितों की रक्षा, संगठन को सशक्त बनाने और प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर राज्य सह-संयोजक चेतराम, जिला सह-संयोजक चमन शर्मा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, जिला सह-संयोजक प्रभु राम, हेम सिंह, शिव सिंह सेन सहित अन्य भी मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.