Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया।

कार्यक्रम में एडीसी ऊना ईशान जसवाल सहित अन्य अधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। ईशान जसवाल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक दिवस नहीं, बल्कि भारतीय सेना के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कारगिल की दुर्गम और बर्फीली चोटियों पर भारतीय जवानों ने विपरीत परिस्थितियों में दुश्मन का डटकर मुकाबला किया और अपने प्राणों की आहुति देकर तिरंगे की शान कायम रखी।

उन्होंने कहा कि वीर जवानों ने यह साबित किया कि देश सर्वोपरि है। उनका राष्ट्र के प्रति प्रेम, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेने, देशभक्ति की भावना को जीवन में अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि आज देशवासी जिस स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं, वह वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह शहीदों के सम्मान के साथ-साथ देश की एकता और अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे।

कार्यक्रम का समापन शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.