Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, फरीदाबाद जिले के चांदावली थाना क्षेत्र स्थित दयालपुर निवासी 30 वर्षीय अरुण सिंह अपनी पत्नी राखी और दो वर्षीय बेटे जयंत के साथ कार से घूमने निकले थे। वाराणसी की यात्रा पूरी करने के बाद रात वे फर्रुखाबाद के रास्ते आगरा जा रहे थे।

रात करीब नौ बजे उनकी कार कादरी गेट थाना क्षेत्र में गंगा पांचाल घाट पुलिस चौकी के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर रुकी। अरुण सिंह दुकान से कोल्ड ड्रिंक और बेटे के लिए चॉकलेट खरीदने गए थे। इसी दौरान पीछे से आई एक कार से उतरे सशस्त्र बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में अरुण सिंह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े, जबकि हमलावर वारदात को अंजाम देकर मसेनी चौराहे की ओर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और कादरी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अरुण सिंह को तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने मृतक की पत्नी से घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

फर्रुखाबाद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह का सभी पहलुओं से पता लगाया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और मामले का जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केएमपी एक्सप्रेसवे पर केमिकल से भरा टैंकर पलटा, सड़क पर लगी भीषण आग

Summer express, तावड़ू (नूंह)। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर खोड़ बसई सीमा क्षेत्र के पास एक बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी की ढलान पर केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क पर गिरते ही उसमें भरा केमिकल फैल गया और कुछ ही देर में आग लग गई। सड़क पर फैले...

शहद और मधुमक्खी के मोम से तैयार इको-फ्रेंडली उपहारों से सजेगी दिवाली, MHU के विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

Summer Express, करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। दिवाली के अवसर पर बाजार में जहां मिठाइयों और पारंपरिक उपहारों की मांग बढ़ रही है, वहीं महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर विश्वविद्यालय (MHU), करनाल के विद्यार्थियों ने इस बार त्योहार के लिए कुछ अनूठे और पर्यावरण के अनुकूल उपहार तैयार किए हैं। विद्यार्थियों ने शहद और मधुमक्खियों से मिलने वाले...

दीपावली पर पलवल के बाजार पहुंचे खेल मंत्री गौरव गौतम, व्यापारियों से की मुलाकात

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू) | दीपावली के त्योहार पर हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम बुधवार को पलवल के मुख्य बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने व्यापारियों और दुकानदारों से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान व्यापारियों ने मंत्री का दुकानों पर बैठाकर तिलक और...

CM सुक्खू का विधायक हंसराज पर हमला,बोले- 15 साल तक सत्ता में रहकर शिक्षा के मुद्दे क्यों नहीं उठाए?

Summer express/चंबा/ मंजूर पठान- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चुराह दौरे के दौरान भाजपा विधायक हंसराज पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर की जा रही बयानबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा कि 15 साल तक विधायक रहने के बावजूद हंसराज ने क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था सुधारने...

दलजीत सिंह का अंतिम संस्कार 5 नवंबर को पैतृक गांव भामे कलां में होगा

Summer express, चंडीगढ़। दलजीत सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर चल रही कानूनी प्रक्रिया पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत के निर्देश के बाद अब उनका अंतिम संस्कार 5 नवंबर को पैतृक गांव भामे कलां में किया जाएगा। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने खुली अदालत में ही अपना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.