Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों में अभी भी अच्छी मात्रा में टमाटर की फसल मौजूद है, जिसे प्रतिदिन विभिन्न मंडियों में भेजा जा रहा है।

 बल्ह घाटी के किसान विनय सैनी व प्रेम सिंह ने बताया कि इस बार टमाटर की फसल से उन्हें लगभग 10 लाख का मुनाफा हुआ है। मॉनसून की कमजोरी के कारण कम बारिश हुई जिससे टमाटर की अधिकतर फसल बर्बाद होने से बच गई और इसी कारण किसानों को लाभ हुआ है। बाहरी राज्यों के व्यापारियों ने खेतों से ही फसल खरीद ली, जिससे उन्हें उचित मूल्य मिला। हालांकि किसान बिचौलियों के खेल से भी परेशान दिख रहे हैं और सरकार से इस संदर्भ में नियम बनाने की मांग उठा रहे हैं।एपीएमसी जिला मंडी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने बताया कि इस वर्ष लगभग 1500 हेक्टेयर भूमि पर किसानों ने टमाटर की खेती की है, जिससे अब तक 50 करोड़ से अधिक का कारोबार दर्ज किया जा चुका है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कारोबार बेहतर रहा है और किसानों को टमाटर के 250 से 500 रूपए प्रति क्रेट की दर से दाम मिले हैं। उन्होंने कहा कि बिचौलियों के मामलों पर खुद किसानों को सहयोग करना होगा तभी इसमें कुछ किया जा सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांवड़ यात्रा को लेकर गुरुग्राम पुलिस अलर्ट, NH-48 पर सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। सावन माह की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा को लेकर गुरुग्राम पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (NH-48) सहित प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है,...

निजीकरण और एग्री डिस्काम के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, 11 से 13 अगस्त तक हड़ताल का ऐलान

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। बिजली क्षेत्र में निजीकरण की नीतियों, हरियाणा एग्री डिस्काम के गठन और स्मार्ट मीटर लगाने की योजना के विरोध में हरियाणा के बिजली कर्मचारियों ने आंदोलन तेज कर दिया है। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बुधवार को पलवल में अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने...

वार्ड-5 के आज़ाद पार्षद जीवन कुमार ने साथियों सहित थामा चित्रा सरवारा का दामन

Summer express, अंकुर कपूर, अम्बाला छावनी | अम्बाला छावनी की राजनीति में बुधवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया, जिसने स्थानीय सियासी फिज़ा में नई हलचल पैदा कर दी। वार्ड नंबर-5 से निर्वाचित आज़ाद पार्षद जीवन कुमार ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा की युवा नेत्री एवं टीम चित्रा की संस्थापक चित्रा सरवारा...

कंगना के बयान पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कुलदीप राठौर बोले— राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएं, क्या यही पार्टी की ऑफिशियल स्टेटमेंट

Summer express/शिमला, संजू-: भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा छात्रों और जेन-जी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा नेतृत्व को सीधे कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्पष्ट करना चाहिए कि...

चम्बा में 15 सितंबर तक वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर गतिविधियों पर रोक, पर्यटन विभाग ने जारी किए निर्देश

Summer express/चम्बा,मंजूर पठान-: मानसून सीजन को देखते हुए जिला चम्बा में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के मद्देनज़र 15 जुलाई से 15 सितंबर तक सभी प्रकार की वाटर स्पोर्ट्स और साहसिक पर्यटन गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। पर्यटन विभाग ने इस संबंध में सभी संचालकों, एजेंसियों और संबंधित हितधारकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.