Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में बारिश के बीच मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबने से महिला की मौत

Summer express, फरीदाबाद | लगातार हो रही बारिश के बीच फरीदाबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। डबुआ थाना क्षेत्र की डबुआ कॉलोनी में  एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय छज्जे पर मौजूद 28 वर्षीय महिला उसके साथ नीचे गिर गई और मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

मृतका की पहचान लाडली खातून के रूप में हुई है, जो बिहार के सारण जिले की निवासी थीं। वह अपने पति कुसमा मोहम्मद और छह महीने की बेटी के साथ डबुआ कॉलोनी के 27 फीट रोड स्थित गली नंबर-4 में किराये के मकान में रह रही थीं। परिवार करीब दो महीने पहले रोजगार की तलाश में फरीदाबाद आया था।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे क्षेत्र में बारिश हो रही थी। इसी दौरान लाडली खातून कुछ देर के लिए मकान के छज्जे पर खड़ी थीं। लगातार बारिश के कारण कमजोर हो चुका छज्जा अचानक ढह गया और महिला उसके साथ नीचे आ गिरी। छज्जे का भारी मलबा उनके ऊपर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मृतका के पति कुसमा मोहम्मद ने बताया कि हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा कि परिवार अभी दो महीने पहले ही बेहतर रोज़गार की उम्मीद में फरीदाबाद आया था। पत्नी की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि उनकी छह महीने की मासूम बेटी अब मां के साये से वंचित हो गई है।

डबुआ थाना प्रभारी सुमेर ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मकान मालिक के खिलाफ कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि परिजनों की ओर से शिकायत दी जाती है तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चलती ट्रेन में फिसला यात्री, आरपीएफ कांस्टेबल की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला।अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान की सतर्कता और बहादुरी से एक यात्री की जान बच गई। ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने ही वाला था, लेकिन मौके पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए...

होडल नागरिक अस्पताल में महीनों से महिला डॉक्टर का अभाव, इलाज के लिए परेशान महिलाएं

सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल जिले के होडल स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में पिछले कई महीनों से महिला डॉक्टर की नियुक्ति न होने के कारण महिला मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं को मजबूरी में पुरुष डॉक्टरों से उपचार कराना पड़ रहा है। महिला मरीजों का...

हिसार रेलवे स्टेशन पर एलपीजी टैंकर से गैस रिसाव, समय रहते टला बड़ा हादसा

Summer express, हिसार | हरियाणा के हिसार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी के एलपीजी टैंकर से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए संबंधित अधिकारियों को सूचना दी और संभावित खतरे...

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की कमाई खर्च से काफी कम, यात्री संख्या बढ़ाना बनी चुनौती

Summer express, जींद | देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन तकनीकी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन शुरुआती दिनों में यात्रियों की कम संख्या के कारण इसकी आय परिचालन खर्च की तुलना में काफी कम बनी हुई है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार जींद-सोनीपत रूट पर चल रही इस ट्रेन के...

नूंह में स्टंट बना जानलेवा, जिंदा दफन प्रदर्शन के दौरान युवक की दम घुटने से मौत

Summer express, नूंह | हरियाणा के नूंह जिले के तावडू उपमंडल के गांव खोरी कला में आयोजित एक स्टंट शो के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है। ट्रैवलिंग बाइसिकल सर्कस में किए जा रहे कथित “जिंदा दफन” प्रदर्शन के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आरोप है कि युवक को निर्धारित समय पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.