Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांवड़ यात्रा को लेकर गुरुग्राम पुलिस अलर्ट, NH-48 पर सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। सावन माह की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा को लेकर गुरुग्राम पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (NH-48) सहित प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि कांवड़ियों के लिए सड़क किनारे अलग लेन और सुरक्षित मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं। पुलिस ने शिवरात्रि तक सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं।

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे और प्रमुख चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। यातायात प्रभावित न हो और कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बैरिकेडिंग कर अलग मार्ग तैयार किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और हाईवे पर लगातार पेट्रोलिंग के लिए पुलिस वाहन व बाइक राइडर्स की ड्यूटी लगाई गई है।

एसीपी ट्रैफिक सत्यपाल यादव ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कांवड़ यात्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण और विनम्र व्यवहार करें तथा निर्धारित मार्गों पर यातायात का संचालन बिना बाधा के सुनिश्चित करें। किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने कांवड़ शिविरों को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी शिविर केवल सड़क के बाईं ओर निर्धारित स्थानों पर ही लगाए जाएंगे। इसके अलावा कांवड़ यात्रियों के वाहन मुख्य सड़क या राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े नहीं किए जा सकेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ आम लोगों को भी यातायात संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए सभी स्तरों पर समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने का आग्रह किया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.