Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी-पठानकोट हाईवे पर कोटरोपी की पहाड़ी फिर बनी खतरा, डेढ दिन बहाल हुआ हाईवे

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मंडी पठानकोट नेशनल हाईवे 154 पर पधर उपमंडल के तहत आने वाली कोटरोपी की पहाड़ी 12 साल बाद फिर धंसना शुरू हो गई है। निमार्णाधीन हाईवे के तहत यहां बनाई गई नई सड़क का एक हिस्सा बीते रोज धंस गया है और बनाई गई नई पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई है। हांलाकि स्थानीय प्रशासन ने करीब ढेड़ दिन की कड़ी मश्क्कत के बाद इस हाईवे को सभी वाहनों के लिए खोल दिया है, लेकिन पहाड़ी धरकने का खतरा यहां अभी भी बरकार है। 

बीते रोज से मौके पर डढे एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि लैंडस्लाइड के बाद फिलहाल इस हाईवे से छोटे वाहनों को ही गुजारा जा रहा था। लेकिन अस्थायी रैंप बनाकर अब भारी वाहनों की आवाजाही भी यहां से शुरू कर दी गई है। उन्होंने साफ किया कि हाईवे को फिलहाल अस्थायी रूप से खोला गया है। आने वाले समय में यदि मौसम ज्यादा खराब के बाद लैंडस्लाइड नहीं रूकता है तो हाईवे को बंद करना पड़ सकता है। उन्होंने भूस्खलन के खतरे को देखते हुए वाहन चालकों से हाईवे पर संभवलकर चलने की अपील की है। वहीं एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए यहां पर पुलिस की तैनाती भी कर दी गई है, ताकि वाहन चालकों सहित यात्रियों को समस्या का सामना न करना पड़े।

 बता दें कि साल 2014 में 12-13 अगस्त की रात को कोटरोपी ही यह पहाड़ी पूरी तरह से दरक गई थी। इस हादसे में 2 एचआरटीसी की बसों के चपेट में आने से 48 जिंदगियों को एक झटके में मौत के मुंह में सुला दिया था। कई दिनों तक यहां पर सर्च एवं रेस्कयू ऑपरेशन दिनरात चलता रहा, लेकिन तीन शव आज भी बरामद नहीं हो पाए हैं। ऐसे में इस पहाड़ी के एक बार फिर धंसने से शासन-प्रशासन की रातों की नींद उड़ गई है। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.