Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ADR रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री सुक्खू का जवाब, बोले- तथ्यों को तोड़-मरोड़कर किया जा रहा प्रचार

Summer express/शिमला, संजू-: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी संपत्ति को लेकर सामने आई ADR रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग रिपोर्ट के बहाने उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कोई नई संपत्ति नहीं खरीदी है और उनकी सभी चल-अचल संपत्तियों का पूरा विवरण पहले से ही चुनाव आयोग में दाखिल शपथ पत्र में दर्ज है।मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस भूमि को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, वह उन्होंने वर्षों पहले खरीदी थी। समय के साथ उस जमीन की बाजार कीमत में वृद्धि हुई है और उसी भूमि पर उन्होंने अपना मकान भी बनाया है। उन्होंने कहा कि संपत्ति के मूल्य में बढ़ोतरी स्वाभाविक प्रक्रिया है और इसे किसी नई खरीद या अनियमितता के रूप में पेश करना गलत है। उन्होंने कहा कि उनकी संपत्ति से जुड़ी सभी जानकारियां सार्वजनिक रिकॉर्ड का हिस्सा हैं।

सुक्खू ने ADR रिपोर्ट में उनकी शैक्षणिक योग्यता का अधूरा उल्लेख किए जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में उनकी एमए और एलएलबी की डिग्रियों का जिक्र नहीं किया गया, जबकि यह जानकारी उनके आधिकारिक दस्तावेजों में उपलब्ध है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित संस्था इस त्रुटि को जल्द सुधार करेगी।मुख्यमंत्री ने भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि यदि किसी को उनकी संपत्ति को लेकर कोई संदेह है तो जांच कराने के लिए सभी संवैधानिक एजेंसियां उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ पहले भी जांच हो चुकी है और भविष्य में भी यदि जरूरत समझी जाए तो उन्हें किसी जांच से कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत और ईमानदारी के बल पर संपत्ति अर्जित की है और तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।

राजनीतिक घटनाक्रम पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस विचारधारा आधारित पार्टी है और यदि कोई विधायक पार्टी छोड़ना चाहता है तो वह स्वतंत्र है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ऐसे नेताओं की आवश्यकता नहीं है जो अवसरवादी राजनीति में विश्वास रखते हों। साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कई नेता और विधायक भी कांग्रेस के संपर्क में रहते हैं, लेकिन पार्टी ऐसे लोगों को शामिल करने में रुचि नहीं रखती।

शिक्षा मंत्री को लेकर प्रियंका गांधी के बयान का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी ऐसे व्यक्ति के हाथों में होनी चाहिए जिसकी साफ-सुथरी छवि हो, शिक्षा के क्षेत्र की समझ रखता हो और जिसके कार्यकाल में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.