Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में दोबारा भूस्खलन से कांगड़ा संग्रहालय पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मांगी तत्काल रिपोर्ट

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच ऐतिहासिक कांगड़ा संग्रहालय एक बार फिर भूस्खलन की चपेट में आ गया है। संग्रहालय के पीछे की पहाड़ी से अचानक मलबा और एक विशाल पेड़ नीचे गिरने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था और न ही किसी वाहन को नुकसान पहुंचा। हालांकि इस घटना ने संग्रहालय की सुरक्षा और वहां संरक्षित बहुमूल्य ऐतिहासिक धरोहरों को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

जानकारी के अनुसार सुबह के समय संग्रहालय के पीछे स्थित पहाड़ी से पहले छोटे-छोटे पत्थर गिरने शुरू हुए, जिसके कुछ ही मिनट बाद अचानक बड़ा भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा नीचे आया और उसके साथ एक विशाल पेड़ भी गिर गया। स्थिति को देखते हुए आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत संबंधित विभागों और प्रशासन को सूचना दी। एहतियात के तौर पर बस अड्डे के समीप खड़े वाहनों को पहले ही सुरक्षित स्थान पर हटा दिया गया था, जिससे किसी बड़े हादसे से बचाव हो गया।होमगार्ड जवान कुलवंत सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 8:35 बजे भूस्खलन की घटना हुई। सूचना मिलते ही संबंधित विभागों को अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी इसी क्षेत्र में भूस्खलन हुआ था, जिसके बाद सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन यह कार्य अभी तक पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। उनका मानना है कि यदि सुरक्षा दीवार को अधिक मजबूत और वैज्ञानिक तरीके से बनाया जाता तो खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता था। उन्होंने आशंका जताई कि यदि लगातार बारिश जारी रही तो संग्रहालय परिसर पर खतरा और बढ़ सकता है।

धर्मशाला बस अड्डा प्रभारी विनोद चंदेल ने बताया कि सुबह करीब 8:15 से 8:20 बजे के बीच पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे थे। स्थिति को भांपते हुए बस अड्डे के पास खड़े वाहनों को तुरंत हटाने का निर्णय लिया गया। कुछ ही देर बाद बड़ा भूस्खलन हुआ और एक विशाल पेड़ नीचे आ गिरा। उन्होंने कहा कि समय रहते सतर्कता बरतने के कारण किसी तरह की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। घटना की जानकारी तत्काल क्षेत्रीय प्रबंधक और संबंधित अधिकारियों को दे दी गई।

कांगड़ा संग्रहालय की क्यूरेटर डॉ. रितु मलकोटिया ने बताया कि कार्यालय पहुंचने पर उन्हें भूस्खलन की सूचना मिली, जिसके बाद प्रशासन और संबंधित विभागों से तुरंत संपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष हुए भूस्खलन के बाद सुरक्षा कार्य शुरू किए गए थे, लेकिन इस बार बस अड्डे की ओर का हिस्सा भी प्रभावित हो गया है। उनके अनुसार संग्रहालय भवन और उसमें सुरक्षित करोड़ों रुपये मूल्य की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थायी और प्रभावी उपाय करना बेहद आवश्यक है।

इस बीच उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि जिस स्थान पर पहले भूस्खलन हुआ था, वहां लोक निर्माण विभाग (PWD) को तत्काल मरम्मत और सुरक्षा कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। अब उसी क्षेत्र के आगे फिर से भूस्खलन होने से ऊपर स्थित संपत्तियों पर खतरा बढ़ गया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को मौके का दोबारा निरीक्षण कर विस्तृत आकलन रिपोर्ट तैयार करने और तत्काल किए जा सकने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद बिना देरी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि संग्रहालय और आसपास के क्षेत्र को भविष्य में किसी बड़े नुकसान से सुरक्षित रखा जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.