Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पूर्व विधायक राजेंद्र राणा का मुख्यमंत्री सुक्खू पर हमला, बोले- जनता को बताएं संपत्ति बढ़ने का राज

Summer express/ऊना, राकेश -:प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी संपत्ति में हुई बढ़ोतरी को लेकर सवाल उठाए हैं। ऊना में आयोजित प्रेस वार्ता में राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि पिछले अढ़ाई वर्षों में उनकी संपत्ति में इतनी तेजी से बढ़ोतरी कैसे हुई।राणा ने कहा कि आपदा के समय मुख्यमंत्री ने अपनी ₹51 लाख की जमा-पूंजी दान कर सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा कोरोना काल में उन्होंने एक वर्ष का वेतन भी राज्य कोष में जमा कराया था। उन्होंने कहा कि उस समय मुख्यमंत्री की छवि एक दानवीर की थी, लेकिन आज उनकी संपत्ति में जिस तेजी से इजाफा हुआ है, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

राणा ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उत्तरी भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों में शामिल हो गए हैं और यदि यही रफ्तार रही तो जल्द ही देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री बन सकते हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर मुख्यमंत्री की संपत्ति बढ़ रही है तो दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश लगातार कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। राणा ने कहा कि सरकार प्रदेश को देश के सबसे अधिक कर्जदार राज्यों में शामिल करने की राह पर ले जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस कथित “चमत्कारी बरकत” का राज जनता के सामने रखने की मांग की।राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री की कथित मित्र मंडली की संपत्ति में हुई बढ़ोतरी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों के पास कभी सामान्य खर्च चलाने तक के साधन नहीं थे, वे आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए हैं।प्रेस वार्ता के दौरान राणा ने दिल्ली के द्वारका स्थित करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बने हिमाचल निकेतन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि टैक्सदाताओं के पैसे से बने इस भवन को किसी निजी कारोबारी को सौंपने की चर्चाएं चल रही हैं। इसके अलावा जोलसप्पड़ में पीजी कमरों के निर्माण और मुख्यमंत्री की घोषित संपत्ति को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए।राणा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराने का माहौल बना रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

व्यापार मंडल के विरोध के बाद झुकी भाजपा, गांधी चौक पर नहीं होगी जनसभा; कुमार पैलेस में होगा कार्यक्रम

Summer express/ हमीरपुर, अरविंद- -:दिवाली के त्योहार के बीच बाजार में उमड़ रही ग्राहकों की भीड़ और व्यापारियों की आपत्ति के बाद भाजपा ने अपनी प्रस्तावित जनसभा का स्थान बदल दिया है। अब 4 अक्टूबर को गांधी चौक पर होने वाली भाजपा की जनसभा कुमार पैलेस में आयोजित की जाएगी। हालांकि, पार्टी की पदयात्रा गांधी...

लुधियाना में गुरुद्वारा फायरिंग केस के आरोपी शूटर की पुलिस हिरासत में मौत

Summer express, लुधियाना। लुधियाना जिले के सुधार थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजोआणा गांव स्थित गुरुद्वारा साहिब में हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार शूटर राज सिंह उर्फ राजू की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पुलिस ने उसे कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था और मामले से जुड़े तथ्यों को लेकर पूछताछ कर रही थी।...

असम में म्यूल बैंक खातों के जरिए वित्तीय धोखाधड़ी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

Summer express, गुवाहाटी। असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने राज्य में सक्रिय वित्तीय धोखाधड़ी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह ऑनलाइन ठगी से हासिल रकम को अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से इधर-उधर करने के लिए म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल कर...

हिमाचल में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की सेवाएं ठप, 110 करोड़ का बकाया बना मरीजों की परेशानी

 कांग्रेस सरकार पर बरसे राकेश जम्वाल शिमला-: भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की जांच सेवाएं प्रभावित होने पर कांग्रेस सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार की वित्तीय अव्यवस्था और लचर व्यवस्था का खामियाजा प्रदेश के...

धर्मशाला कॉलेज में NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प,पोस्टर विवाद में तीन केस दर्ज

राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला डिग्री कॉलेज में छात्र संगठनों NSUI और ABVP के बीच पोस्टर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई कहासुनी और मारपीट के बाद पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव की स्थिति बन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.