Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

454 फार्मासिस्ट भर्ती पर हाई कोर्ट की नजर, चयन प्रक्रिया अंतिम फैसले के अधीन

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़।पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब में 454 फार्मासिस्ट (फार्मेसी ऑफिसर), ग्रुप-सी पदों के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ एक याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने 19 जुलाई 2026 को हुई लिखित परीक्षा को चुनौती देने वाली याचिका पर पंजाब सरकार और अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया कि भर्ती की आगे की पूरी चयन प्रक्रिया इस याचिका में आने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।

जस्टिस संदीप मोदगिल की पीठ के समक्ष केशव कंबोज एवं अन्य द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई हुई। याचिकाकर्ताओं ने याचिका में 19 जुलाई 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा को रद्द करने की मांग की है। उनका कहना है कि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न नहीं हुई तथा यह कथित रूप से संगठित, हाई-टेक और अंतरराज्यीय नकल गिरोह के प्रभाव से दूषित हो गई। इसी आधार पर उन्होंने पूरी चयन प्रक्रिया को निरस्त करने का अनुरोध किया है।

याचिका में यह भी कहा गया है कि परीक्षा के मूल्यांकन, उत्तर पुस्तिकाओं की जांच, परिणाम तैयार करने और इस परीक्षा के आधार पर उठाए गए अथवा प्रस्तावित सभी आगामी कदमों को भी निरस्त किया जाए। याचिकाकर्ताओं ने अपने पक्ष में 19 जुलाई 2026 की प्रेस विज्ञप्ति तथा 20 जुलाई 2026 को दर्ज एफआईआर का उल्लेख करते हुए दावा किया कि इन घटनाक्रमों से परीक्षा की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े हुए हैं। उनका कहना है कि इससे संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 के तहत समानता तथा सार्वजनिक रोजगार में समान अवसर के अधिकार का उल्लंघन हुआ है।

सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। हाई कोर्ट ने सभी पक्षों को 10 अगस्त 2026 के लिए नोटिस जारी कर जवाब दायर करने का आदेश दिया। हाई कोर्ट ने अंतरिम व्यवस्था के रूप में स्पष्ट किया कि भर्ती की आगे की चयन प्रक्रिया जारी रह सकती है, लेकिन उसका परिणाम इस याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त 2026 को होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.