Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुंभड़ा में लड़कियों की तस्करी मामले में पुलिस पर उठे सवाल

सागर पाहवा । मोहाली
समर न्यूज

सेक्टर-68 स्थित गांव कुंभड़ा से जुड़े कथित लड़कियों की तस्करी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। एससी/बीसी महापंचायत पंजाब के प्रधान ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच करने के बजाय पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग से कराने की मांग की है।
महापंचायत के प्रधान का आरोप है कि गांव कुंभड़ा निवासी मनदीप कौर नामक महिला ने अंजली और वर्षा नाम की दो युवतियों को फिल्मों और वीडियो शूट में काम दिलाने तथा अच्छी तनख्वाह का लालच देकर अपने साथ ले गई।
आरोप है कि पहले उन्हें फिरोजपुर ले जाया गया और बाद में उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान में बेच दिया गया। पीड़ित पक्ष का दावा है कि उत्तर प्रदेश में बेची गई युवती को उसके परिजनों ने डेढ़ लाख रुपये देकर छुड़वाया था।
मामले में एक और गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़ित नाबालिग लड़की की मां का कहना है कि उनकी बेटी को राजस्थान से बरामद किए जाने के बाद भी पुलिस ने उसे पूरी रात थाने में बैठाकर रखा। उनका आरोप है कि पुलिस नाबालिग से अदालत में मनमाफिक बयान दिलवाने का प्रयास कर सकती है, ताकि पूरे मामले में समझौता कराया जा सके। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
महापंचायत के प्रधान ने कहा कि इस पूरे मामले में शामिल कथित गिरोह के साथ-साथ यदि किसी पुलिस अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पंजाब महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग से हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि नाबालिग को तत्काल न्याय नहीं मिला और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो वे पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख करेंगे।
थाना फेज-8 के एसएचओ गुरमेल सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी डीएसपी हरसिमरन सिंह बल्ल प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से साझा करेंगे। वहीं डीएसपी हरसिमरन सिंह बल्ल से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुंभड़ा में लड़कियों की तस्करी मामले में पुलिस पर उठे सवाल

सागर पाहवा । मोहालीसमर न्यूज सेक्टर-68 स्थित गांव कुंभड़ा से जुड़े कथित लड़कियों की तस्करी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। एससी/बीसी महापंचायत पंजाब के प्रधान ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच करने के बजाय पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश...

कालका में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में जिला पंचकूला को जाम मुक्त, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात वाला जिला बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस जहां लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ...

चंडीगढ़ में कई युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ इकाई में कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर चंडीगढ़ आप प्रभारी जरनैल सिंह ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में छात्र राजनीति से...

हरियाणा में सरकारी नौकरी केवल योग्यता के आधार पर ही मिलेगी : मुख्यमंत्री सैनी

{मुख्यमंत्री बोले-नवनियुक्त कर्मचारी सरकारी तंत्र का हिस्सा ही नहीं, सुशासन की सेवा पहुंचाने वाली टीम भी हैंमुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की सरकारी भर्ती व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है और अब युवाओं को उनकी मेहनत, योग्यता तथा प्रतिभा के आधार पर नौकरी दी जा...

रियल एस्टेट की बढ़ती कीमतें, लेकिन सुविधाएं गायब

समर न्यूज | मोहाली चंडीगढ़ और उसके आसपास का इलाका पिछले कुछ वर्षों में उत्तर भारत के प्रमुख रियल एस्टेट बाजारों में बदल गया है। चंडीगढ़ में जमीन की सीमित उपलब्धता, मोहाली में नए सेक्टरों का विस्तार, न्यू चंडीगढ़ में बड़े टाउनशिप प्रोजेक्ट, जीरकपुर-डेराबस्सी में राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी कनेक्टिविटी और खरड़ क्षेत्र में तेजी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.