Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सब-ब्रांच दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, कंपनी की महिला निदेशक गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर । हरियाणा में सब-ब्रांच खोलने और मोटे मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान राजस्थान के जयपुर जिले के मांडाभीम सिंह क्षेत्र निवासी गीता रानी के रूप में हुई है, जो श्री लाइफ टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की निदेशक बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार इस मामले में शहर यमुनानगर थाना में  धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। जांच अधिकारी पीएसआई खुशबीर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में गीता रानी के अलावा सूरज कुमावत, राकेश कुमावत, मनोज कुमार कुमावत, माया और मंजू को भी आरोपी बनाया गया है।

शिकायतकर्ता सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2023 में उसके मोबाइल पर एक संदेश आया था। संदेश में दिए गए लिंक पर संपर्क करने के बाद उसकी बातचीत माया और मंजू नामक महिलाओं से हुई। आरोप है कि दोनों ने उसे कम समय में अधिक कमाई और आकर्षक लाभ का सपना दिखाया। बाद में उसकी बातचीत कंपनी से जुड़े अन्य लोगों से कराई गई, जिन्होंने खुद को श्री लाइफ टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड का प्रतिनिधि बताया।

आरोपियों ने दावा किया कि उनकी कंपनी सेविंग अकाउंट, आरडी और एफडी जैसी वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है तथा उनके साथ जुड़ने पर भारी लाभ और महंगे उपहार मिल सकते हैं। साथ ही हरियाणा में कंपनी की सब-ब्रांच खोलने का प्रस्ताव देकर उससे 37,800 रुपये जमा करवा लिए गए।

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उसे एक सॉफ्टवेयर डाउनलोड करवाया, प्रशिक्षण दिया और ईमेल के माध्यम से आईडी-पासवर्ड जारी कर शाखा संचालन का अधिकार देने का दावा किया। इसके बाद उसे लोगों के खाते खुलवाने और वित्तीय लेनदेन कराने के लिए प्रेरित किया गया।

मामले में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके माध्यम से कई खातों में लेनदेन हुआ, जिनमें एक जमीन सौदे से जुड़ी करीब 55 लाख रुपये की राशि भी शामिल थी। बाद में जब उसने सॉफ्टवेयर के जरिए रकम निकालने का प्रयास किया तो तकनीकी खराबी और सर्वर एरर का हवाला देकर उसे टाल दिया गया।

पीड़ित का आरोप है कि जब उसने कंपनी कार्यालय पहुंचकर अपनी राशि वापस मांगी तो उसे केवल करीब 14.5 लाख रुपये लौटाए गए, जबकि 41.98 लाख रुपये की रकम वापस नहीं की गई। आरोपियों ने शेष राशि के बदले चार चेक दिए, लेकिन बैंक में जमा कराने पर सभी चेक बाउंस हो गए।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कंपनी और उससे जुड़े कुछ आरोपियों के खिलाफ अन्य राज्यों में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। एक आरोपी सूरज कुमावत को महाराष्ट्र पुलिस पहले ही एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्कूटी छोड़ने के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, करनाल में हेड कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा , करनाल | हरियाणा के करनाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-9 पुलिस चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी पर स्कूटी छोड़ने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले में एक...

कुंडली में ड्यूटी के दौरान बिजली कर्मी की मौत, 11 केवी लाइन की चपेट में आने से हादसा

Summer express, सोनीपत। सोनीपत के कुंडली स्थित पेपर मिल कॉलोनी में गुरुवार सुबह बिजली निगम के एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी 11 केवी फीडर की खराब लाइन को दुरुस्त करने का कार्य कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का...

16 महीने बाद फिर खुलेगा अंबाला कैंट का ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 1 अगस्त से मिलेगी सुविधा

Summer express, अंबाला। लंबे इंतजार के बाद अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल एक बार फिर तैराकों और आम नागरिकों के लिए खुलने जा रहा है। करीब 16 माह से बंद पड़ा यह स्विमिंग पूल 1 अगस्त से संचालन शुरू करेगा। खेल विभाग मुख्यालय ने जिला खेल विभाग को...
Summer Express - हिमाचल में न्यायिक अधिकारी से साइबर ठगी: हाई रिटर्न के लालच में छह लाख रुपये गंवाए

सब-ब्रांच दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, कंपनी की महिला निदेशक गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर । हरियाणा में सब-ब्रांच खोलने और मोटे मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान राजस्थान के जयपुर जिले के मांडाभीम सिंह क्षेत्र निवासी गीता रानी के रूप में हुई है, जो...

वन महोत्सव पर अनिल विज ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |वन महोत्सव के अवसर पर अंबाला में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई, जहां पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.