Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिजनी-नारला फोरलेन पर फिर धंसा डंगा, गौशाला को नुकसान, मकान पर भी बढ़ा खतरा

Summer express/मंडी/धर्मवीर-:मंडी-पठानकोट नेशनल हाइवे के मंडी से पधर तक नवनिर्मित भाग की सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा ढह गया है। आज सुबह डवारडू-पाखरी गांव के पास सुरक्षा दीवार का यह हिस्सा पूरी तरह से ढह गया। इससे स्थानीय निवासी ओमप्रकाश की गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय गौशाला में न तो कोई व्यक्ति मौजूद था और न ही किसी पशु को नुकसान पहुंचा है। हालांकि डंगा गिरने के बाद नीचे बने मकान पर भी खतरा बढ़ गया है, जिससे परिवार और आसपास के लोगों में चिंता का माहौल है। 

ग्रामीणों का कहना है कि फोरलेन निर्माण के दौरान सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही बरती गई। उनका आरोप है कि ढलान को मजबूत करने के लिए समय पर जरूरी काम नहीं किया गया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। लोगों का कहना है कि अगर निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन किया जाता तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन, गावर कंपनी और एनएचएआई से मामले की जांच कराने की मांग की है। साथ ही प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने और पूरे क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा कार्य जल्द शुरू करने की भी मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है। हादसे के बाद गावर कंपनी की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्टोरेशन का काम शुरू कर दिया है। मलबा हटाने के साथ-साथ प्रभावित हिस्से को सुरक्षित बनाने की कार्रवाई जारी है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी यहां कई जगह निर्माण कार्य अधूरा छोड़ा गया, जिससे लगातार परेशानी बनी हुई है। गावर कंपनी के अधिकारी सिद्धार्थ ने बताया कि ढलान से पूरी मिट्टी हटाने के बाद वहां मजबूत रिटेनिंग वॉल बनाई जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष चिंत राम ठाकुर, महासचिव महिंदर गुलेरिया सहित ग्रामीण रूप सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश, मनोज कुमार और संजय कुमार ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और प्रभावित इलाके में जल्द स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। बता दें कि यह हाईवे अभी-अभी बनकर तैयार हुआ है और यहां अभी यातायात शुरू नहीं हुआ है। कंपनी का यह भी तर्क है कि नवनिर्मित हाईवे के बाद बहुत से स्थानों पर जमीन की सेटेलमेंट हो रही है जिस कारण भी इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। जो भी नुकसान हो रहा है कंपनी उसे पूरी तरह से दुरूस्त करके देगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.