Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुड़िया केस के गवाह कांस्टेबल के निलंबन पर बवाल, परिवार बोला– सच बोलने की मिल रही सजा

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित कोटखाई गुड़िया दुष्कर्म एवं हत्या मामले से जुड़े कथित आरोपी सूरज की कस्टोडियल डेथ केस में अहम गवाह रहे कांस्टेबल दिनेश शर्मा के निलंबन को लेकर विवाद गहरा गया है। निलंबन के बाद उनके परिवार ने हिमाचल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिनेश शर्मा को लंबे समय से मानसिक और प्रशासनिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।गुरुवार को शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में दिनेश शर्मा के भाई सुरेश शांडिल्य और उनकी मां ने मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया कि दिनेश शर्मा को पिछले डेढ़ महीने के दौरान पांच बार स्थानांतरित किया गया। परिवार का आरोप है कि लगातार तबादलों के कारण वह मानसिक दबाव में थे। उनका कहना है कि जब दिनेश शर्मा ने चौपाल से तबादला रोकने का अनुरोध किया और इस संबंध में लोक भवन पहुंचे, तो उन्हें निलंबित कर दिया गया।

परिवार ने यह भी बताया कि दिनेश शर्मा का बेटा दिव्यांग है और वह अपने दैनिक कार्यों के लिए पूरी तरह परिवार पर निर्भर है। बच्चे को स्कूल लाने-ले जाने सहित उसकी देखभाल में पिता की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसी पारिवारिक परिस्थिति को देखते हुए दिनेश शर्मा ने तबादला रोकने की अपील की थी, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।

प्रेस वार्ता के दौरान दिनेश शर्मा की मां भावुक हो गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को लगातार इस तरह प्रताड़ित किया गया कि वह बेहद मानसिक तनाव में आ गया। उन्होंने कहा कि उनका बेटा यह तक कहने लगा है कि उसे “जहर खाना पड़ रहा है।” उन्होंने सवाल उठाया कि क्या गुड़िया कांड में सच बोलना ही उनके बेटे की सबसे बड़ी गलती थी, जिसकी कीमत वह आज तक चुका रहा है।सुरेश शांडिल्य ने पत्रकारों के सामने दिनेश शर्मा को सेवा काल में मिले कई प्रशस्ति पत्र भी प्रदर्शित किए। उन्होंने कहा कि दिनेश शर्मा ने हमेशा ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं और उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई बार सम्मानित भी किया गया। इसके बावजूद उन्हें लगातार परेशान किए जाने का आरोप गंभीर चिंता का विषय है।परिवार ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी अधिकारी ने व्यक्तिगत द्वेष या दबाव में कार्रवाई की है तो उसके खिलाफ उचित कदम उठाए जाएं। फिलहाल दिनेश शर्मा के निलंबन और परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर प्रदेश में नई चर्चा शुरू हो गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल मंडियों में 1509 धान की आवक बढ़ी, किसानों को मिल रहा 900 रुपये तक अधिक भाव

summer express ,बलिंदर कुमार, कैथल। जिले की अनाज मंडियों में 1509 किस्म की धान की आवक लगातार बढ़ रही है। आवक बढ़ने के साथ ही मंडियों में खरीद प्रक्रिया भी तेज हो गई है। हालांकि मंडियों में पहुंच रही अधिकांश धान में नमी अधिक होने के कारण किसानों को फसल सुखाने के लिए उसे मंडी के...

अंबाला में PM मोदी के जन्मदिवस पर जले आशीर्वाद के दीये, अनिल विज ने की दीर्घायु की कामना

 summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अंबाला के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में देर रात आशीर्वाद के दीये जलाए गए। इस दौरान पूरे पार्क को रंग-बिरंगी बिजली की लड़ियों से सजाया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज, उपायुक्त और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

पंचकूला के विकास पर खर्च होंगे 829 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया...

चंडीगढ़ में 6.20 करोड़ के विकास कार्य मंजूर, पानी-सड़क-पार्क और जनसुविधाओं पर खर्च होगी राशि

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति (एफएंडसीसी) ने शहर में नागरिक सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए 6.20 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी दी है। शुक्रवार को मेयर सौरभ जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पानी की सप्लाई, सीवरेज, सड़क, पार्क,...

अंबाला में अधूरे प्रोजेक्टों और अवैध कॉलोनियों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर में अधूरे विकास कार्यों, अवैध कॉलोनियों और नगर निगम में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद धीमान ने अंबाला कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि शहर के रुके हुए विकास कार्यों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.