Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

त्रियुंड ट्रैक पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सुरक्षा होगी और मजबूत, ₹30 लाख से होंगे विकास कार्य

Summer express/धर्मशाला, राहुल-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन एवं ट्रैकिंग स्थल त्रियुंड ट्रैक पर आने वाले पर्यटकों और ट्रेकर्स को जल्द बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वन विभाग ने ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित करने की योजना तैयार की है। इसके तहत लगभग ₹30 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे, जबकि पेयजल सुविधा को भी बेहतर बनाया जाएगा।

धर्मशाला वन मंडल के डीएफओ अमित शर्मा ने बताया कि त्रियुंड धौलाधार लैंडस्केप का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता तथा इको-टूरिज्म गतिविधियों के लिए देश-विदेश के पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि यह एक संरक्षित वन क्षेत्र है, इसलिए यहां किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए सीमित स्तर पर ही किया जाएगा, ताकि क्षेत्र की प्राकृतिक पहचान और जैव विविधता सुरक्षित रह सके।उन्होंने बताया कि त्रियुंड ट्रैक एक एडवेंचर गतिविधि है, इसलिए केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ और सक्षम लोगों को ही इस ट्रैक पर जाना चाहिए। पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वन विभाग ने ट्रैक पर वायरलेस संचार प्रणाली शुरू कर दी है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क स्थापित किया जा सके। इसके अलावा त्रियुंड और करेरी में पांच-पांच स्ट्रेचर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि दुर्घटना या स्वास्थ्य संबंधी समस्या की स्थिति में घायल ट्रेकर्स का शीघ्र रेस्क्यू किया जा सके।

वन विभाग के अनुसार इस वर्ष ट्रैक पर गज़ीबो, रेन शेल्टर और आकर्षक प्रवेश द्वार जैसी सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। साथ ही लाका से त्रियुंड तक पेयजल पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना भी तैयार की गई है। इस परियोजना के लिए ₹15 लाख का ऋण स्टेट इको-टूरिज्म सोसायटी से प्राप्त हो चुका है, जबकि शेष धनराशि के लिए जिला प्रशासन से सहयोग का आश्वासन मिला है। विभाग का कहना है कि मानसून समाप्त होने के बाद विकास कार्यों को गति दी जाएगी, जिससे आने वाले पर्यटन सीजन में ट्रैक पर पहुंचने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुंडली में ड्यूटी के दौरान बिजली कर्मी की मौत, 11 केवी लाइन की चपेट में आने से हादसा

Summer express, सोनीपत। सोनीपत के कुंडली स्थित पेपर मिल कॉलोनी में गुरुवार सुबह बिजली निगम के एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी 11 केवी फीडर की खराब लाइन को दुरुस्त करने का कार्य कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का...

16 महीने बाद फिर खुलेगा अंबाला कैंट का ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 1 अगस्त से मिलेगी सुविधा

Summer express, अंबाला। लंबे इंतजार के बाद अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल एक बार फिर तैराकों और आम नागरिकों के लिए खुलने जा रहा है। करीब 16 माह से बंद पड़ा यह स्विमिंग पूल 1 अगस्त से संचालन शुरू करेगा। खेल विभाग मुख्यालय ने जिला खेल विभाग को...
Summer Express - हिमाचल में न्यायिक अधिकारी से साइबर ठगी: हाई रिटर्न के लालच में छह लाख रुपये गंवाए

सब-ब्रांच दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, कंपनी की महिला निदेशक गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर । हरियाणा में सब-ब्रांच खोलने और मोटे मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान राजस्थान के जयपुर जिले के मांडाभीम सिंह क्षेत्र निवासी गीता रानी के रूप में हुई है, जो...

वन महोत्सव पर अनिल विज ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |वन महोत्सव के अवसर पर अंबाला में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई, जहां पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री...

धर्मशाला डिपो को मिली पांच नई हाईटेक इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों को मिलेगा आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सफर

Summer express/धर्मशाला, राहुल- :हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के धर्मशाला डिपो के बेड़े में पांच नई अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो गई हैं। मुख्यालय से अंतिम स्वीकृति और संचालन संबंधी निर्देश मिलने के बाद इन बसों को विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और प्रदूषण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.