Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’: जसमनप्रीत सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, अधूरे कामों पर भी रखी बात

शगुन कश्यप। चंडीगढ़
समर न्यूज

‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ विशेष शृंखला में चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपमहापौर और वार्ड नंबर-32 के पार्षद जसमनप्रीत सिंह ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में कराए गए विकास कार्यों और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर खुलकर बात की।
उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल में सड़कों, जलभराव, सामुदायिक सुविधाओं और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी गई। जसमनप्रीत सिंह ने बताया कि बचपन में उनकी राजनीति में आने की कोई योजना नहीं थी। वह क्रिकेटर बनना चाहते थे और आज भी क्रिकेट को अपना पहला प्यार मानते हैं। उनके अनुसार, एक मित्र के माध्यम से वह राजनीति से जुड़े और करीब 19 वर्ष की उम्र से संगठन में काम करना शुरू किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में मिले सम्मान, अवसर और कार्यकर्ताओं के सहयोग के कारण उन्होंने लगातार सक्रिय रहकर अपनी राजनीतिक यात्रा आगे बढ़ाई।

{सड़कों और जलभराव को बताया प्राथमिक मुद्दा
वार्ड में कराए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की करीब 80 प्रतिशत सड़कों की कारपेटिंग कराई जा चुकी है। शेष सड़कों का काम मानसून के बाद पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। सेक्टर-44 में जलभराव की समस्या को गंभीर बताते हुए उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर पाइपलाइन डलवाई गई और रोड गलियों का निर्माण कराया गया। उनका दावा है कि इन उपायों के बाद इस मानसून में क्षेत्र में पहले जैसी गंभीर जलभराव की स्थिति सामने नहीं आई। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि सभी समस्याएं पूरी तरह समाप्त नहीं हुई हैं और कुछ काम अभी बाकी हैं। ऐसे में सड़कों और जल निकासी को लेकर किए गए दावों की वास्तविक स्थिति का आकलन स्थानीय निवासियों के अनुभव और आगामी बरसात में ही स्पष्ट होगा।

सेक्टर-51 में सामुदायिक केंद्र और डिस्पेंसरी का प्रस्ताव
जसमनप्रीत सिंह ने बताया कि सेक्टर-51 में सरकारी सुविधाओं के लिए भूमि उपलब्ध न होने की समस्या लंबे समय से थी। उनके अनुसार, क्षेत्र में करीब ढाई एकड़ भूमि पर सामुदायिक केंद्र और आधा एकड़ भूमि पर डिस्पेंसरी के प्रस्ताव को मंजूरी दिलाई गई है। उन्होंने इन परियोजनाओं को अपने कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया, लेकिन इनका निर्माण पूरा होना अभी बाकी है। ्टर-44 में वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए सामुदायिक केंद्र के एक स्टोर रूम को संपर्क केंद्र में बदलने का भी दावा किया गया। इससे लोगों को बिल जमा कराने और अन्य सरकारी सेवाओं के लिए दूसरे सेक्टरों में नहीं जाना पड़ रहा।

प्रमुख दावे
{वार्ड की लगभग 80 प्रतिशत सड़कों की कारपेटिंग
{सेक्टर-44 में जल निकासी व्यवस्था में सुधार
{सेक्टर-51 में सामुदायिक केंद्र और डिस्पेंसरी मंजूर
{वरिष्ठ नागरिकों के लिए संपर्क केंद्र शुरू

पांच वर्ष तक जनता के बीच सक्रिय रहने का दावा
आगामी चुनाव पर उन्होंने कहा कि टिकट और जीत का अंतिम फैसला पार्टी तथा जनता करेगी। उन्होंने वार्डवासियों से पहले जैसा समर्थन बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का काम केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे कार्यकाल में लोगों के बीच रहना है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-12 में पार्क, सीवरेज और जल निकासी पर विशेष जोर: पार्षद अनुराधा आनंद

सुरिंदर सिंह अंकुश/निशान सिंह मोहाली। समर न्यूज वार्ड नंबर-12, फेज-7 की पार्षद अनुराधा आनंद ने अपने क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं का ब्योरा देते हुए कहा कि पार्कों के सौंदर्यीकरण, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बरसाती पानी की निकासी और जनसुविधाओं में सुधार पर लगातार काम किया जा रहा है।वह पिछले...

‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’: जसमनप्रीत सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, अधूरे कामों पर भी रखी बात

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ विशेष शृंखला में चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपमहापौर और वार्ड नंबर-32 के पार्षद जसमनप्रीत सिंह ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में कराए गए विकास कार्यों और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर खुलकर बात की।उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल में सड़कों, जलभराव, सामुदायिक सुविधाओं और वरिष्ठ नागरिकों...

मिशन-2027: पंजाब को वाराणसी से जोड़ेगी ‘संत रविदास एक्सप्रेस’

समर न्यूज | जालंधरपंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच छेहरटा (अमृतसर) और वाराणसी के बीच शुरू हुई ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर कैंट से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।यह सेवा पंजाब और उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक...

औहर ग्राम सभा विवाद: पूर्व जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: ग्राम पंचायत औहर में आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुए विवाद को लेकर मामला प्रशासन तक पहुंच गया है। पंचायत की पूर्व प्रधान एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रेमलता ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राहुल कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, कहा- प्रतिशोध की राजनीति से प्रदेश का नहीं होगा भला

Summer express/शिमला, संजू- :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए विजिलेंस और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन भाजपा इस तरह के दबाव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.