Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत में दो वर्षीय मासूम की मौत का मामला हत्या में बदला, मां गिरफ्तार

Summer express,सोनीपत। जिले के गोहाना क्षेत्र के मुंडलाना गांव में दो वर्षीय मासूम की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शुरुआती तौर पर इसे पानी की होदी में डूबने से हुई दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में मामला हत्या का निकला। पुलिस ने बच्चे की मौत के आरोप में उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार मुंडलाना गांव निवासी हरिओम ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी प्रिया ने उनके दो वर्षीय बेटे चिरांश की जान ले ली। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक हरिओम की शादी करीब पांच वर्ष पहले पानीपत जिले के उग्रा खेड़ी गांव निवासी प्रिया से हुई थी। दंपती के दो बच्चे थे, जिनमें बेटी तन्वी और बेटा चिरांश शामिल हैं। हरिओम निजी क्षेत्र में नौकरी करता है। परिवार के अनुसार विवाह के बाद से ही प्रिया को अपने पति पर किसी दूसरी महिला से संबंध होने का संदेह था। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

शिकायत में हरिओम ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने कई बार प्रिया को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसका संदेह कम नहीं हुआ। वह अक्सर आशंका जताती थी कि उसका पति एक दिन बच्चों को अपने पास रखकर उसे छोड़ देगा। पुलिस के अनुसार इसी मानसिक स्थिति के चलते उसने यह कदम उठाया हो सकता है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

घटना वाले दिन हरिओम किसी काम से रोहतक गया हुआ था। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि उसका बेटा घर में बनी पानी की होदी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शुरुआत में परिवार और पुलिस ने इसे हादसा माना, लेकिन बच्चे की मौत के बाद प्रिया के व्यवहार में आए बदलाव और कुछ परिस्थितियों ने संदेह पैदा कर दिया। इसके बाद हरिओम ने अपनी पत्नी पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया।

पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर विसरा जांच के लिए भेज दिया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि बच्चे को सीधे पानी में डुबोया गया या घटना से पहले उसके साथ कोई अन्य वारदात हुई। मेडिकल रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चम्बाघाट में पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव, गुस्साए परिजन ने तोड़े शीशे

Summer express/सोलन-:सोलन के चम्बाघाट में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने बेटे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे समय पर अस्पताल न पहुंचाने को लेकर बस चालक और परिचालक से नाराज था।जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से चायल जा...

करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 648 विद्यार्थियों को मिलीं डिग्रियां, 43 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय,हमीरपुर का 12वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की। इस अवसर पर उन्होंने युवा स्नातकों से अपनी शिक्षा, ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।समारोह...

UDISE+ पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट हो रहा स्कूलों का रिकॉर्ड, चयनित शिक्षकों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूलों से जुड़ी तमाम जानकारियों को ऑनलाइन अपडेट करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए UDISE+ पोर्टल पर डाटा फीडिंग और सिस्टम अपडेट करने को लेकर चयनित शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के पांच ब्लॉकों में यह प्रशिक्षण...

त्योहारों को लेकर कैथल पुलिस अलर्ट, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर स्निफर डॉग से जांच

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कैथल पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, छठ पूजा और विश्वकर्मा दिवस को देखते हुए बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मुख्य बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत...

गुरदासपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ यात्रा, कांग्रेस और आप पर बरसे केंद्रीय मंत्री

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब में अपनी राजनीतिक गतिविधियों को तेज करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को गुरदासपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पैदल यात्रा निकाली। जिला भाजपा अध्यक्ष बघेल सिंह बाहिया की अध्यक्षता में आयोजित इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर विशेष रूप से शामिल हुए। यात्रा के माध्यम से भाजपा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.