Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

2 अगस्त से हिमाचल में AAP का घर-घर सदस्यता अभियान शुरू

Summer express/शिमला, संजू-: आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ने हिमाचल प्रदेश में संगठन विस्तार की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी 2 अगस्त से प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक सदस्यता अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे, उन्हें पार्टी की नीतियों की जानकारी देंगे और सदस्यता दिलाने का प्रयास करेंगे। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राजेश चानना ने बताया कि सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में एक साथ संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान कार्यकर्ता लोगों को पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनहित योजनाओं की जानकारी भी देंगे, ताकि पार्टी के कामकाज को जनता तक पहुंचाया जा सके।उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में वैकल्पिक राजनीतिक विकल्प के रूप में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही है। सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल सके।डॉ. चानना ने आरोप लगाया कि प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकी है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता सरकार की कथित नाकामियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को भी लोगों के बीच उठाएंगे। उनका कहना था कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में पारदर्शी और जवाबदेह राजनीति का संदेश लेकर जनता के बीच जाएगी।पार्टी के अनुसार यह सदस्यता अभियान राज्य के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से संगठन का विस्तार करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क तैयार करने पर विशेष फोकस रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएम मोदी के कथित मॉर्फ्ड वीडियो मामले में कार्रवाई तेज, मेटा इंडिया हेड समेत कई अकाउंट्स पर एफआईआर

Summer express, हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े कथित रूप से मॉर्फ्ड और एआई आधारित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के मामले में हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मेटा इंडिया के प्रमुख अरुण श्रीनिवास समेत कई फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर...

जालंधर में डिलीवरी बॉय पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से वार कर किया गंभीर घायल

Summer express, जालंधर। पंजाब के जालंधर में एक ऑनलाइन डिलीवरी कर्मी पर हुए जानलेवा हमले ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू क्षेत्र में देर शाम कुछ युवकों ने एक डिलीवरी बॉय पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में युवक के सिर...

नागचला में तैरकर गुजर रहे हैं वाहन, जलमग्न हुआ फोरलेन और ओल्ड एनएच

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: मंडी जिला की बल्हघाटी के नागचला में वाहन तैरकर फोरलेन और ओल्ड एनएच को पार कर रहे हैं। नागचला में फोरलेन से ओल्ड एनएच के लिए बनाए गए डायवर्सन पर पिछले कुछ वर्षों से भारी जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। यहां जरा सी बारिश पर इतना पानी भर जाता है...

2 अगस्त से हिमाचल में AAP का घर-घर सदस्यता अभियान शुरू

Summer express/शिमला, संजू-: आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ने हिमाचल प्रदेश में संगठन विस्तार की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी 2 अगस्त से प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक सदस्यता अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे, उन्हें...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: हरियाणा की सीमा सांगवान ने डिस्कस थ्रो में जीता कांस्य, देश का बढ़ाया गौरव

Summer express, चरखी दादरी। हरियाणा की प्रतिभाशाली एथलीट सीमा सांगवान कलिरामण ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया है। सीमा ने 58.65 मीटर का बेहतरीन थ्रो कर भारत को एक और पदक दिलाया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का सम्मान बढ़ाया। चरखी दादरी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.