Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला-कालाअंब हाईवे पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से पति-पत्नी की मौत

Summer express, अंबाला। अंबाला-कालाअंब राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपहर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग दंपती की जान चली गई। तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को दी शिकायत में गांव हमीदपुर निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी के मामा-मामी, राजकुमार (66) और जसवंत कौर (63), उनसे मिलने के लिए मोटरसाइकिल पर गांव हमीदपुर आ रहे थे। दोपहर करीब 12:48 बजे जब वह किसी कार्य से हाईवे पर बिंदल फर्नीचर के निकट पहुंचे, तभी उन्होंने सड़क की दूसरी ओर टोल प्लाजा की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार को आगे चल रही बाइक से टकराते देखा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दंपती बाइक सहित सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही अचेत हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, लेकिन भीड़ बढ़ती देख कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तत्काल एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नारायणगढ़ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार कार चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। दंपती की अचानक मौत से परिवार में शोक की लहर है, जबकि क्षेत्र में भी घटना को लेकर गहरा दुख जताया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

व्यापार मंडल के विरोध के बाद झुकी भाजपा, गांधी चौक पर नहीं होगी जनसभा; कुमार पैलेस में होगा कार्यक्रम

Summer express/ हमीरपुर, अरविंद- -:दिवाली के त्योहार के बीच बाजार में उमड़ रही ग्राहकों की भीड़ और व्यापारियों की आपत्ति के बाद भाजपा ने अपनी प्रस्तावित जनसभा का स्थान बदल दिया है। अब 4 अक्टूबर को गांधी चौक पर होने वाली भाजपा की जनसभा कुमार पैलेस में आयोजित की जाएगी। हालांकि, पार्टी की पदयात्रा गांधी...

लुधियाना में गुरुद्वारा फायरिंग केस के आरोपी शूटर की पुलिस हिरासत में मौत

Summer express, लुधियाना। लुधियाना जिले के सुधार थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजोआणा गांव स्थित गुरुद्वारा साहिब में हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार शूटर राज सिंह उर्फ राजू की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पुलिस ने उसे कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था और मामले से जुड़े तथ्यों को लेकर पूछताछ कर रही थी।...

असम में म्यूल बैंक खातों के जरिए वित्तीय धोखाधड़ी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

Summer express, गुवाहाटी। असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने राज्य में सक्रिय वित्तीय धोखाधड़ी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह ऑनलाइन ठगी से हासिल रकम को अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से इधर-उधर करने के लिए म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल कर...

हिमाचल में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की सेवाएं ठप, 110 करोड़ का बकाया बना मरीजों की परेशानी

 कांग्रेस सरकार पर बरसे राकेश जम्वाल शिमला-: भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की जांच सेवाएं प्रभावित होने पर कांग्रेस सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार की वित्तीय अव्यवस्था और लचर व्यवस्था का खामियाजा प्रदेश के...

धर्मशाला कॉलेज में NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प,पोस्टर विवाद में तीन केस दर्ज

राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला डिग्री कॉलेज में छात्र संगठनों NSUI और ABVP के बीच पोस्टर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई कहासुनी और मारपीट के बाद पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव की स्थिति बन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.