Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एफसीआई की रोक से करनाल में थमी धान मिलिंग :2.32 लाख मीट्रिक टन सीएमआर डिलीवरी अटकी

Summer express, करनाल। केंद्र सरकार ने कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) की आपूर्ति के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर कर राइस मिलरों को राहत देने की कोशिश की है, लेकिन भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा फिलहाल चावल की उठान बंद किए जाने से यह राहत व्यावहारिक रूप से बेअसर होती नजर आ रही है। एफसीआई के गोदामों में भंडारण क्षमता की कमी के चलते नई खेप स्वीकार नहीं की जा रही, जिससे जिले की अधिकांश राइस मिलों में मिलिंग कार्य लगभग ठप हो गया है।

करनाल जिले की करीब 237 राइस मिलें सीएमआर योजना के तहत सरकार के लिए धान की मिलिंग करती हैं। अब तक कुल निर्धारित लक्ष्य का लगभग 60 प्रतिशत चावल सरकार को सौंपा जा चुका है, जबकि करीब 40 प्रतिशत यानी लगभग 2 लाख 32 हजार मीट्रिक टन चावल की आपूर्ति अभी शेष है। समय सीमा बढ़ने के बाद मिलरों को उम्मीद थी कि वे निर्धारित अवधि में बाकी लक्ष्य भी पूरा कर लेंगे, लेकिन एफसीआई की ओर से डिलीवरी बंद किए जाने से उनकी चिंताएं बढ़ गई हैं।

राइस मिल संचालकों का कहना है कि तैयार चावल की उठान नहीं होने के कारण मिलिंग जारी रखना संभव नहीं है। उनके पास बड़े पैमाने पर तैयार माल के भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। वहीं, लंबे समय तक गोदामों में रखा चावल गुणवत्ता जांच, विशेष रूप से कलर टेस्ट में फेल होने का जोखिम भी बढ़ा देता है। यदि गुणवत्ता मानकों पर चावल खरा नहीं उतरता तो सरकार उसे अस्वीकार कर सकती है, जिससे पूरा आर्थिक नुकसान मिलरों को झेलना पड़ेगा।

मिल मालिकों का कहना है कि उत्पादन कार्य बंद होने के बावजूद कर्मचारियों का वेतन, बिजली के स्थायी शुल्क, मशीनों का रखरखाव और अन्य प्रशासनिक खर्च लगातार जारी हैं। इससे उद्योग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उनका मानना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो 30 सितंबर तक शेष सीएमआर लक्ष्य पूरा करना मुश्किल हो सकता है।

जुंडला राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र मोंगा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा समय सीमा बढ़ाया जाना स्वागतयोग्य कदम है, लेकिन एफसीआई द्वारा चावल की डिलीवरी नहीं लेने से मिलरों की परेशानियां बढ़ गई हैं। उन्होंने मांग की कि एफसीआई जल्द स्थिति स्पष्ट करे और चावल की उठान शुरू करे, ताकि राइस मिलर समय पर सीएमआर कार्य पूरा कर सकें और आर्थिक नुकसान से बच सकें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिस्वा के बयान पर भड़के वरिष्ठ अधिवक्ता ,बोले- हिमाचल की जनता लोकतंत्र और जनादेश का करती है सम्मान

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:झंडूता उपमंडल के वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वजीत सिंह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के हिमाचल दौरे के दौरान दिए गए बयानों पर कड़ा पलटवार किया है। झंडूता में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना जानती है तथा किसी भी तरह के...

अमित शाह के अंबाला दौरे की तैयारियों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लिया जायजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 5 नवंबर को प्रस्तावित अंबाला दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सोमवार को अंबाला छावनी स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ...

सुप्रीम कोर्ट ने गौरव गौतम की याचिका खारिज की, करण दलाल की चुनाव याचिका पर सुनवाई का रास्ता साफ

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। हरियाणा के खेल मंत्री और पलवल से भाजपा विधायक गौरव गौतम तथा पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के बीच चल रहे चुनावी विवाद में नया घटनाक्रम सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने 3 नवंबर को गौरव गौतम की याचिका खारिज कर दी। इसके बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में करण...

दाड़ी डाकघर में सेंधमारी कर नकदी उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 1.45 लाख रुपये बरामद

राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला के दाड़ी स्थित डाकघर में सेंधमारी कर नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 1 लाख 45 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन के पुलिस...

तपोवन विधानसभा में शीतकालीन सत्र की तैयारियां तेज, भवन को संवारने में जुटा PWD

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर धर्मशाला के तपोवन विधानसभा परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। 16 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस सत्र के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने भवन और परिसर को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए काम तेज कर दिया है। विभागीय टीमें दिन-रात...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.