Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

2027 विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल में सक्रिय हुई आम आदमी पार्टी, प्रदेशभर में सदस्यता अभियान शुरू

Summer express, संजू , शिमला | हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने रविवार से पूरे प्रदेश में व्यापक सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। यह अभियान राज्य की सभी 68 विधानसभा सीटों पर चलाया जा रहा है।

राजधानी शिमला समेत विभिन्न जिलों में पार्टी कार्यकर्ता घर-घर और बाजारों में पहुंचकर लोगों को आम आदमी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं शिमला शहर प्रभारी डॉ. राजेश चानना ने अभियान की शुरुआत के दौरान कहा कि पार्टी हिमाचल में एक मजबूत और प्रभावी राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने लोगों से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार और हिमाचल में मौजूदा कांग्रेस सरकार के कार्यों का तुलनात्मक आकलन करने की अपील की।

डॉ. चानना ने कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वर्षों से सत्ता में रहने के बावजूद दोनों पार्टियां प्रदेश की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति को सुधारने में अपेक्षित सफलता हासिल नहीं की, जबकि भाजपा के शासनकाल में भी कई महत्वपूर्ण समस्याएं बनी रहीं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता को एक मजबूत तीसरा राजनीतिक विकल्प देने के उद्देश्य से काम कर रही है। सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाया जाएगा और युवाओं, महिलाओं तथा आम नागरिकों को पार्टी से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

गौरतलब है कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की 68 में से 67 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन पार्टी को कोई सफलता नहीं मिली थी। अधिकांश उम्मीदवारों की जमानत भी जब्त हो गई थी। इसके बावजूद पार्टी अब 2027 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए दोबारा सक्रिय नजर आ रही है और सदस्यता अभियान के जरिए प्रदेश में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

पार्टी नेताओं का दावा है कि आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तपोवन विधानसभा में शीतकालीन सत्र की तैयारियां तेज, भवन को संवारने में जुटा PWD

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर धर्मशाला के तपोवन विधानसभा परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। 16 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस सत्र के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने भवन और परिसर को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए काम तेज कर दिया है। विभागीय टीमें दिन-रात...

तीन महीने से स्टाइपेंड नहीं मिलने पर भड़के एमडीएस डॉक्टर, ओपीडी बंद करने की चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश राजकीय दंत महाविद्यालय एवं अस्पताल में एमडीएस रेजिडेंट डॉक्टरों को पिछले तीन महीने से स्टाइपेंड नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। लगातार भुगतान में देरी से परेशान डॉक्टरों ने सोमवार को कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। डॉक्टरों ने चेतावनी...

व्यापार मंडल के विरोध के बाद झुकी भाजपा, गांधी चौक पर नहीं होगी जनसभा; कुमार पैलेस में होगा कार्यक्रम

Summer express/ हमीरपुर, अरविंद- -:दिवाली के त्योहार के बीच बाजार में उमड़ रही ग्राहकों की भीड़ और व्यापारियों की आपत्ति के बाद भाजपा ने अपनी प्रस्तावित जनसभा का स्थान बदल दिया है। अब 4 अक्टूबर को गांधी चौक पर होने वाली भाजपा की जनसभा कुमार पैलेस में आयोजित की जाएगी। हालांकि, पार्टी की पदयात्रा गांधी...

लुधियाना में गुरुद्वारा फायरिंग केस के आरोपी शूटर की पुलिस हिरासत में मौत

Summer express, लुधियाना। लुधियाना जिले के सुधार थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजोआणा गांव स्थित गुरुद्वारा साहिब में हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार शूटर राज सिंह उर्फ राजू की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पुलिस ने उसे कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था और मामले से जुड़े तथ्यों को लेकर पूछताछ कर रही थी।...

असम में म्यूल बैंक खातों के जरिए वित्तीय धोखाधड़ी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

Summer express, गुवाहाटी। असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने राज्य में सक्रिय वित्तीय धोखाधड़ी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह ऑनलाइन ठगी से हासिल रकम को अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से इधर-उधर करने के लिए म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.