Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूरपुर पुलिस लाइन को मिली बड़ी मजबूती, 102 नए पदों के सृजन को मंजूरी

Summer express, संजीव महाजन , नूरपुर | पुलिस जिला नूरपुर की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में हिमाचल प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रदेश सरकार ने पुलिस लाइन नूरपुर के लिए 102 नए पदों के सृजन और उन्हें भरने की मंजूरी प्रदान कर दी है। गृह विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी करते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को आवश्यक आगामी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकारी आदेश के अनुसार पुलिस लाइन नूरपुर में विभिन्न श्रेणियों के कुल 102 पद सृजित किए गए हैं। इनमें एक इंस्पेक्टर, दो सब-इंस्पेक्टर, तीन असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, 17 हेड कांस्टेबल और 79 कांस्टेबल के पद शामिल हैं। इन सभी पदों को निर्धारित भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भरा जाएगा।

सरकार के इस फैसले को नूरपुर पुलिस जिले के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। लंबे समय से पुलिस लाइन में पर्याप्त स्टाफ की कमी महसूस की जा रही थी, जिसके चलते पुलिस कर्मियों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ रहा था। नए पदों के सृजन से पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता में सुधार होने की उम्मीद है।

इस निर्णय का स्वागत करते हुए नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस जिला नूरपुर के गठन के बाद से ही पुलिस लाइन में अतिरिक्त स्टाफ की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सरकार के इस कदम से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पुलिस व्यवस्था अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकेगी।

अजय महाजन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए पदों पर नियुक्तियां होने के बाद पुलिस कर्मियों का कार्यभार कम होगा, उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और आम जनता को अधिक तेज, प्रभावी तथा बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल पुलिस विभाग के लिए बल्कि पूरे नूरपुर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हराबाग फोरलेन पर तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार, युवक-युवती गंभीर रूप से घायल

Summer express, सुंदरनगर। मंडी जिले के सुंदरनगर स्थित हराबाग फोरलेन पर रविवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। चंडीगढ़ से मंडी लौट रहे दोनों युवाओं की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे के बाद दोनों को उपचार...

जेई हत्या मामला: पुलिस को सूचना देना चाहती थी महिला डॉक्टर, जांच में कई अहम खुलासे

Summer express, कुल्लू। जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) लाभ सिंह गुलेरिया हत्याकांड में जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि मामले की मुख्य आरोपियों में शामिल महिला डॉक्टर घटना के बाद पुलिस को सूचना देना चाहती थी, लेकिन अन्य आरोपियों ने उसे ऐसा...

चिंतपूर्णी मंदिर में महिला श्रद्धालु की सोने की चेन काटने का प्रयास, सतर्कता से टली वारदात

Summer express,विकास शर्मा ,  चिंतपूर्णी | विश्वविख्यात श्री चिंतपूर्णी मंदिर में शनिवार शाम एक महिला श्रद्धालु की सोने की चेन काटने की कोशिश का मामला सामने आया। श्रद्धालु की सतर्कता और मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी के चलते वारदात को समय रहते विफल कर दिया गया और संदिग्ध महिला को मौके पर ही...

हिम बस पास योजना बनी यात्रियों के लिए वरदान, करसोग डिपो ने जारी किए 9,166 पास

Summer express, धर्मवीर , मंडी | हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में निःशुल्क और रियायती यात्रा सुविधा प्रदान करने के लिए शुरू की गई हिम बस पास योजना यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। विशेष रूप से विद्यार्थियों, महिलाओं, दिव्यांगजनों और अन्य पात्र वर्गों को इस योजना का सीधा लाभ मिल रहा...

संत रविदास जयंती पर ऊना पहुंची समरसता संकल्प कलश यात्रा, अनुराग ठाकुर ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

Summer express, राकेश, ऊना। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय कलश यात्रा रविवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के संतोषगढ़ स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर पहुंची। वाराणसी स्थित गुरु रविदास जन्मस्थली से 29 जुलाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.