Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने ढहाया भाजपा का 30 साल का गढ़

एजेंसी | नई दिल्ली
बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। सबसे बड़ा राजनीतिक उलटफेर बिहार की बांकीपुर सीट पर हुआ, जहां जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा के करीब 30 साल पुराने गढ़ में सेंध लगा दी।
प्रशांत किशोर ने भाजपा प्रत्याशी को 19,246 वोटों के अंतर से हराकर अपने पहले चुनाव में जीत दर्ज की। इस परिणाम को बिहार की राजनीति में नए विकल्प के उभरने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। बांकीपुर सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत किला मानी जाती रही है। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रभाव वाले क्षेत्र के रूप में भी जानी जाती थी। नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर भाजपा के लिए अपना वर्चस्व बनाए रखना बड़ी चुनौती थी, लेकिन जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया।

जन सुराज की बिहार में पहली बड़ी जीत
प्रशांत किशोर ने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार में नई राजनीतिक व्यवस्था, युवाओं की भागीदारी और विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था। जीत के बाद जन सुराज नेताओं ने इसे पारंपरिक राजनीति के खिलाफ जनता के फैसले के रूप में बताया। इस जीत के साथ प्रशांत किशोर की पार्टी को बिहार की राजनीति में पहली बड़ी चुनावी सफलता मिली है।
मध्य प्रदेश में भी हारी भाजपा
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कर भाजपा को झटका दिया। कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने 6,016 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। भाजपा ने इस सीट पर पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था। हालांकि आशुतोष तिवारी नरोत्तम मिश्रा के अपने मतदान केंद्र पर भी बढ़त हासिल नहीं कर सके।

गुजरात में भाजपा की जीत
गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा। भाजपा उम्मीदवार सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी भिखाभाई रबारी को 30,630 वोटों के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के साथ भाजपा ने गुजरात में अपनी मजबूत पकड़ को कायम रखा।
तीनों विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था। मतगणना के बाद आए परिणामों में जहां बिहार में जन सुराज का उभार दिखाई दिया, वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने वापसी की और गुजरात में भाजपा ने अपना प्रभाव बनाए रखा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डबुआ के विश्वास स्कूल में चोरी, 4.80 लाख कैश और चार लैपटॉप ले गए चोर

summer express , अनिल मंगला, फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी स्थित विश्वास स्कूल में देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर स्कूल परिसर से करीब 4 लाख 80 हजार रुपये की नकदी, चार लैपटॉप और एक मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। चोरी की वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज...

पलवल अनाज मंडी में धान की आवक शुरू, किसानों के लिए पुख्ता इंतजाम

summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल। पलवल अनाज मंडी में 1509 किस्म के धान की आवक शुरू हो गई है। धान की खरीद को लेकर मार्केट कमेटी की ओर से मंडी में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का दावा किया गया है। मार्केट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी ने कहा कि किसानों को फसल बेचने के दौरान किसी...

डलहौजी में सिर में कनस्तर फंसी मादा भालू का रेस्क्यू, वन विभाग ने बचाई जान

summer express , डलहौजी। डलहौजी बस स्टैंड के समीपउस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सिर में प्लास्टिक का कनस्तर फंसी एक मादा भालू दिखाई दी। कनस्तर फंसने के कारण भालू को देखने और खाने-पीने में परेशानी हो रही थी। वह घबराई हुई हालत में इधर-उधर घूम रही थी। भालू को देखने के बाद स्थानीय लोगों...

प्रवासी हिमाचली अपनी संस्कृति और पहचान से जुड़े रहें: जयराम ठाकुर

summer express, नई दिल्ली। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे हिमाचलियों से अपने मूल राज्य, संस्कृति और पहचान से जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी हिमाचली रोजगार, कारोबार और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के साथ-साथ हिमाचल की विशिष्ट पहचान को देशभर में...

चंबा डिपो को मिलीं 10 इलेक्ट्रिक बसें, जल्द रूटों पर दौड़ेंगी

summer express, चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के चंबा डिपो को 10 नई इलेक्ट्रिक बसें मिल गई हैं। शनिवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को प्रदूषण रहित, सुरक्षित और आरामदायक परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है। एचआरटीसी प्रबंधन ने इन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.