Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिस्टम में कौन ‘गॉडफादर’? जिसके कहने पर बाबू चुप्पी से कर रहे हैं एजेंटों के काम…

सुनील शिंगार | लुधियाना
समर न्यूज

रेलवे स्टेशन के पार्सल विभाग के बाहर खड़े हुए एजेंटों के दावे हैं कि उनकी अंदर सेटिंग है। सरकारी बिल्डिंग के बाहर खड़े होकर मासूम लोगों से बेधड़क पैसे पकड़ रहे हैं और धड़ाधड़ बाइक भी पार्सल किया जा रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर यह सेटिंग है क्या? कौन है इस सेटिंग का गॉडफादर। क्योंकि खाली एजेंट ही गुनहगार नहीं है।
कोई भी कामकाज न होने की एवज में अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए वह तो मेहनत कर रहे हैं लेकिन हजारों रुपए तनख्वाह लेने के बाद भी कौन लोग सेटिंग कर रहे हैं। मंडल अधिकारियों का ही मानना है कि अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच हो तो कई ऐसे अधिकारियों के नाम सामने आ सकते हैं जो कि चौंकाने वाले होंगे। इस बात का भी दावा करने से वह गुरेज नहीं कर रहे की निष्पक्ष जांच नहीं होगी।

परेशान व्यक्ति ही पहुंचता है एजेंटों के पास

पार्सल विभाग में जब कोई व्यक्ति सीधे तौर पर जाए और बाइक बुक करवाना चाहे तो उसके लिए कई नियम है। जैसे की वाहन के मालिक का वहां होना अनिवार्य है वाहन के पूरे दस्तावेज, टैंक फुल, नियमित पैकिंग, इत्यादि बहुत कुछ। छोटी सी भी गलती पाए जाने पर उसको साफ मना कर दिया जाता है कि उसका मोटरसाइकिल रेल रास्ते नहीं भेजा जा सकता। ऐसे में आम व्यक्ति परेशान होकर सीधे वहां सतर्क एजेंट के पास जाता है। किसी तरह अपना बाइक गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वह मजबूर हो चुका होता है। यहां पर होता है सेटिंग का खेल शुरू। क्योंकि पहले से ही परेशान किया जा चुका व्यक्ति डरा सहमा होता है कि आखिर उसकी बाइक गंतव्य तक पहुंचेगी या नहीं। फिर पहले से ही उक्त पूरे मामले का जानकार एजेंट उक्त व्यक्ति से मनचाहे पैसे लेते हैं और सभी नियम ताक पर रख बाइक बुक कर करवा देते हैं।

समर सेकंड पर्सन

^मुझे लुधियाना से सीतामढ़ी के लिए मोटरसाइकिल बुक करवाना था तो मैं लुधियाना रेलवे स्टेशन के पार्सल विभाग गया। वहां एक बड़ी बिल्डिंग के बाहर खड़े हुए कुछ लोगों ने मुझ से बाइक बुक करवाने के नाम पर 4 हजार रुपए ले लिए। जो उन्होंने मुझे पर्ची दी वह मात्र 1663 रुपए की थी। जब उनसे ज्यादा पैसे लेने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि हमें अंदर भी खर्चे देने पड़ते हैं।
-रूपेश पटेल, बिल्टी नंबर 384006

समर फर्स्ट पर्सन

^गाजीपुर के लिए मोटरसाइकिल भेजना था। लुधियाना रेलवे स्टेशन के पार्सल विभाग में गया जहां पर एजेंट मिला और वह मुझे वहां से बाहर ले आया। वहां जाकर उसने मुझे बाइक गाजीपुर भेजने के नाम पर 3600 रुपए ले लिए। 2 घंटे बाद उसने रसीद दी जिस पर 1404 रुपए लिखे हुए थे। पूछने पर उक्त एजेंट ने बताया कि बहुत सारे खर्चे हैं जो कि हमें अदा करने पड़ते हैं। मुझे बाइक जरूरी भेजना था जिसके कारण मैं चुप रहा। विभाग के अंदर ही एजेंट का सतर्क होना कहीं ना कहीं मिली भगत है। -रूप चंद, बिल्टी नंबर 384496

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुमारहट्टी के पास गहरी खाई में गिरी कार, डॉ. राजीव बिंदल ने दिखाई तत्परता, घायल को पहुंचाया अस्पताल

Summer express/सोलन,भूपेंद्र-:सोलन जिले में कुमारहट्टी टनल के समीप रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एजी कार्यालय शिमला में कार्यरत दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कर्म और सत्येंद्र के रूप में हुई है।...

रिलेशनशिप मैनेजर के भरे जाएंगे 50 पद, कैंपस साक्षात्कार 10 अगस्त को मंडी में

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि रोजगार कार्यालय के माध्यम से आईसीआईसीआई बैंक (NIIT IFBI) द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। चयनित अभ्यर्थियों को आईसीआईसीआई बैंक में प्रत्यक्ष रोजगार प्रदान किया जाएगा तथा एनआईआईटी द्वारा संरचित प्रशिक्षण दिया...

चीका में दबंगई दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। कैथल जिले के चीका क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनका शहर की सड़कों पर जुलूस भी निकाला, ताकि असामाजिक...

हिसार डेयरी संचालक हत्याकांड: प्रशासन के आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना, मुख्य आरोपी की पत्नी गिरफ्तार

Summer express, हिसार। सूर्य नगर क्षेत्र में डेयरी संचालक की हत्या के बाद भड़का जनाक्रोश प्रशासन के आश्वासन के बाद शांत हो गया है। मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर परिजनों, पंचग्रामी पंचायत और स्थानीय लोगों द्वारा किया जा रहा धरना समाप्त कर दिया गया...

हरियाणा में निकाय और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल से कई सेवाएं प्रभावित होने के आसार

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में नगर निकाय और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर गुरुवार से तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच बुधवार को हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में करीब तीन घंटे तक चली बातचीत भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। वार्ता विफल होने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.