Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में निकाय और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल से कई सेवाएं प्रभावित होने के आसार

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में नगर निकाय और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर गुरुवार से तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच बुधवार को हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में करीब तीन घंटे तक चली बातचीत भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। वार्ता विफल होने के बाद प्रदेशभर के 40 हजार से अधिक कर्मचारी आंदोलन पर उतर आए हैं, जिससे सफाई, सीवरेज, पेयजल और अन्य नागरिक सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना बढ़ गई है।

बैठक में राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल तथा कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। कर्मचारी संगठनों की ओर से हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री, हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, महासचिव गुलशन भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। हालांकि नियमितीकरण समेत प्रमुख मांगों पर सहमति नहीं बन सकी।

सरकार ने कर्मचारियों को नियमित करने के मुद्दे पर अदालत से जुड़े मामलों का हवाला देते हुए 30 सितंबर तक का समय मांगा, लेकिन यूनियनों ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि पहले भी कई बार आश्वासन दिए गए, लेकिन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

प्रदेश के सभी 87 नगर निकायों में कार्यरत करीब 25 हजार सफाई कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं। इनके साथ अन्य निकाय कर्मी भी कामकाज से दूर रहेंगे। कर्मचारी संगठनों ने लिपिकीय, सीवरेज और कार्यालयी कर्मचारियों से भी हड़ताल में शामिल होने की अपील की है। वहीं प्रदेश के 103 अग्निशमन केंद्रों पर तैनात लगभग 2100 दमकल कर्मचारी भी आंदोलन का हिस्सा बने हैं।

यूनियन नेताओं का आरोप है कि सरकार पहले हुई बैठकों में बनी सहमति के बावजूद लिखित आदेश जारी नहीं कर रही है। उन्होंने सफाई और सीवरेज सेवाओं से जुड़े ठेकों को समाप्त करने की मांग भी दोहराई। यूनियन का कहना है कि जब तक मांगों पर ठोस और लिखित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

हड़ताल के चलते नगर निकायों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। सीवरेज और पेयजल आपूर्ति से जुड़े कार्यों में भी बाधा आने की आशंका है। इसके अलावा प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य प्रशासनिक सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है। दमकल विभाग में आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन फायरमैन, चालक और परिचालकों के हड़ताल पर रहने से कई स्थानों पर अग्निशमन सेवाओं की गति प्रभावित हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी निकाय कर्मचारियों ने मई माह में आंदोलन किया था, जिसे सरकार के आश्वासन के बाद वापस ले लिया गया था। हालांकि मांगों का समाधान नहीं होने पर कर्मचारी एक बार फिर संघर्ष के रास्ते पर उतर आए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फाफण में आवारा कुत्तों का आतंक, बकरी को नोचकर मार डाला, पशुपालक को हजारों का नुकसान

हमीरपुर, अरविंद-: ग्राम पंचायत ऊखली के अंतर्गत आने वाले फाफण गांव में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दिनदहाड़े आवारा कुत्तों के झुंड ने पशुपालक की बकरी पर हमला कर उसे नोच-नोचकर मार डाला। कुत्तों ने एक बकरे को भी बुरी तरह घायल कर दिया। अचानक हुए इस हमले से पशुपालक...

बीकॉम पास युवक गिरफ्तार, विधायक के फर्जी लेटर पैड-मोहर से आधार कार्ड में करता था फर्जीवाड़ा

summer express , अनिल मंगला,फरीदाबाद। जन सुविधा केंद्र की आड़ में फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोगों के आधार कार्ड में बदलाव करने के आरोप में पुलिस ने 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पर्वतीय कॉलोनी निवासी सौरव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बीकॉम पास है और जन...

अम्बाला की होनहार बेटी दीक्षा मक्कड़ 2 अक्टूबर को संसद भवन में रखेगी पहला कदम

Summer express , अंकुर कपूर, अम्बाला | भारत सरकार द्वारा “Know your Leader” के तहत गांधी जयंती के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर को संसद भवन में युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें हर राज्य से एक युवा का चयन किया गया है। इसमें हरियाणा से अम्बाला की विलक्षण प्रतिभा की धनी बेटी...

न्यूजीलैंड हिमाचल की सेब बागवानी को देगा तकनीकी सहयोग

Summer express/शिमला-:न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक राटा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश में सेब उत्पादन, बागवानी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।मुख्यमंत्री ने कहा कि सेब उत्पादन हिमाचल...

86 की उम्र में भी शांडिल के सियासी सफर पर सस्पेंस,चुनावी मैदान में उतरने का फैसला आलाकमान पर

Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. धनीराम शांडिल 86 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय राजनीति में बने रहने के संकेत दे रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शांडिल ने वृद्धजनों को शुभकामनाएं दीं और अपनी ऊर्जा को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.