Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में सरेआम हत्या, स्कूटी सवार युवक को सिर में गोली मारकर फरार हुए बदमाश

Summer expresss, करनाल। करनाल शहर में बुधवार रात एक सनसनीखेज हत्याकांड ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। भगवाड़िया गैस एजेंसी के पास स्थित शराब ठेके के सामने दो बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार युवक को सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सदर बाजार निवासी 30 वर्षीय वीरू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हाल ही में उसकी शादी हुई थी। घटना रात करीब 10 बजे उस समय हुई जब वीरू स्कूटी पर सवार होकर भगवाड़िया गैस एजेंसी की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक बाइक पर उसका पीछा कर रहे थे। शराब ठेके के सामने पहुंचते ही आरोपियों ने उसे रुकवाया और नजदीक से सिर में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में दिनदहाड़े जैसी इस वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है, तभी उन्होंने व्यस्त इलाके में इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस, सीआईए टीम और फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घटनास्थल से गोली का एक खोल बरामद किया गया है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जांच अधिकारी सलिंदर कुमार ने बताया कि गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिलने के बाद मौके पर जांच की गई है और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। सीआईए टीम भी मामले की गहन पड़ताल कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तीन पुलिस अधिकारी सब इंस्पेक्टर, सात एएसआई बने

हेम राज बब्बर | जगराओंसमर न्यूजआज जगराओं पुलिस (लुधियाना रूरल) में लंबे समय से सेवा दे रहे अलग-अलग पुलिस अधिकारियों में से तीन पुलिस अधिकारियों को सब इंस्पेक्टर और सात पुलिस अधिकारियों को एएसआई प्रमोट किया गया और जगराओं एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने सभी को स्टार लगाकर यह प्रमोशन दिया। इस मौके पर सब...

डीएमसी के डॉक्टर और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर को मिला राष्ट्रीय सम्मान

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजडीएमसी एंड हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पीएल गौतम और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर संदीप सिंह को मृतक अंगदान और अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत...

हलका फिल्लौर के पिंड दद्दवाल में पहुंचे प्रिंसिपल प्रेम कुमार, समस्याएं भी सुनीं

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूजआम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रिंसिपल प्रेम कुमार ने आज विधानसभा हलका फिल्लौर के गांव दद्दवाल का दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने गांववासियों की समस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा भरोसा दिलाया कि लोगों की हर जायज समस्या का समाधान...

लुधियाना में कांग्रेस की मीटिंग में हंगामा बैंस के इशारे से आशु के समर्थक भड़के

सौरभ अरोड़ा | लुधियानासमर न्यूजपंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग के अपने ही लोकसभा क्षेत्र लुधियाना में रखे प्रोग्राम में हंगामा देखने को मिला कुछ कांग्रेस समर्थक यहां एआईसीसी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के जनरल डायर की फोटो व उस पर ‘बघेल गो बैक’ के नारे वाली टी-शर्ट पहनकर मीटिंग में शामिल हुए।इस...

किचलू नगर में धंसी करोड़ों की सड़क 20 फीट गहरा गड्ढा; सीवर लाइन टूटी

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजकिचलू नगर में दो दिन पहले सड़क धंसी तो स्थानीय लोगों ने नगर निगम को शिकायत कर दी। गड्ढा अस्थायी तौर पर भर दिया गया, लेकिन स्थायी मरम्मत नहीं हुई। नतीजा, गुरुवार सुबह सड़क का करीब 30 से 35 फीट हिस्सा भरभराकर धंस गया। करीब 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.