Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

227.70 करोड़ पाइपलाइन एजेंडे पर जांच के आदेश

शगुन कश्यप | चंडीगढ़
समर न्यूज

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के मुख्य प्रवक्ता एवं पार्षद योगेश ढींगरा ने ₹227.70 करोड़ के पानी की पाइपलाइन संबंधी विवादित एजेंडे पर नगर निगम कमिश्नर द्वारा फैक्ट-फाइंडिंग जांच के आदेश को पार्टी और शहरवासियों के संघर्ष की जीत बताया है।
ढींगरा ने दावा किया कि प्रशासन ने यह कदम आम आदमी पार्टी के विरोध, गवर्नर हाउस मार्च और नगर निगम कमिश्नर को दिए गए ज्ञापनों के दबाव में उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कजौली वाटरवर्क्स से सेक्टर-39 तक पाइपलाइन बदलने के प्रस्ताव को पर्याप्त चर्चा, पारदर्शिता और पार्षदों को पूरी जानकारी दिए बिना जल्दबाजी में आगे बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि जांच केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह भी सामने आना चाहिए कि प्रस्ताव को इस तरीके से लाने के पीछे किन अधिकारियों या राजनीतिक लोगों की भूमिका रही। ढींगरा ने मांग की कि इस मुद्दे पर विशेष हाउस बैठक बुलाई जाए और परियोजना की विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट, लागत का पूरा ब्यौरा तथा अन्य संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शहर के करदाताओं के पैसे की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष जारी रखेगी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जांच रिपोर्ट में किसी तरह की हेराफेरी या दोषियों को बचाने का प्रयास हुआ तो पार्टी सड़क से सदन तक विरोध करेगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग मामले में तीन शूटर काबू, मुठभेड़ में एक घायल

summer express , बरनाला। पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में बरनाला पुलिस ने तीन संदिग्ध शूटरों को काबू किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को बरनाला-मानसा रोड पर स्थित गांव पखो कलां के पास कथित मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक शूटर के घायल...

सूरत टेक्सटाइल मार्केट आगकांड का खुलासा, 10 हजार की सैलरी के लिए लगाई आग

summer express , सूरत। सूरत के श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में 9 सितंबर को लगी भीषण आग के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने पूर्व नियोक्ता से कथित बदला लेने और उसे आर्थिक नुकसान पहुंचाने के इरादे से मार्केट में आग लगाई थी। आग...

नशा तस्करों की आर्थिक कमर पर शिमला पुलिस का प्रहार, 4.13 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/शिमला, संजू-: नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए अब तस्करों की संपत्तियों और उनके आर्थिक नेटवर्क पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में पुलिस ने आरोपियों और उनके सहयोगियों से जुड़ी करीब 4.13 करोड़ रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियां जब्त...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

15 हजार रुपये के लिए अटका वैवाहिक समझौता, चार वकीलों ने अपनी जेब से जुटाई रकम

summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में वैवाहिक विवाद के निपटारे के दौरान महज 15 हजार रुपये की कमी समझौते में अड़चन बन गई। पति ने तीन लाख रुपये देने पर सहमति जताई, लेकिन पत्नी पूर्ण और अंतिम समझौते के लिए 3.15 लाख रुपये चाहती थी। पति ने अपनी आर्थिक...

चंबा-किलाड़ सड़क को मिला रणनीतिक परियोजना का दर्जा, केंद्र संभालेगा निर्माण और रखरखाव

Summer express/शिमला-: भाजपा राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि चंबा जिले के दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण चंबा-किलाड़ सड़क को राष्ट्रीय महत्व की रणनीतिक सड़क परियोजनाओं में शामिल किया गया है। उनके अनुसार, यह फैसला चुराह, पांगी और किलाड़ क्षेत्र में सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है।महाजन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.