Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोहाली 51 एकड जमीन विवाद : कोर्ट ने कहा गंभीर मामला गिरफ्तारी जरूरी: परवीन गर्ग, वेद प्रकाश और आदर्श गर्ग की जमानत रद्द

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपित फरार
पार्टनरशिप फर्म बनाकर 51 एकड जमीन पर कब्जा किया
सेक्टर 65 में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की जमीन
मोनिका रावत | मोहाली
समर न्यूज

सेक्टर 65 की 42 एकड जमीन की धोखाधड़ी में अदालत ने आरोपितों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए है। अदालत ने आदर्श गर्ग, परवीन गर्ग तथा वेद प्रकाश गर्ग की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने अपने आदेश में इसे एक गंभीर मामला बताते हुए आरोपितों की हिरासत में लेकर पूछताछ करने की कहा है। ट्राइसिटी में जमीन की धोखाधड़ी का सबसे बड़ा मामला सामने आया था। मोहाली सेक्टर 65 में पार्टनरशिप फर्म बनाकर 42 एकड कमर्शियल जमीन
हथियाने की शिकायत पंचकूला सेक्टर 6 निवासी निवासी शिव अग्रवाल ने की थी।
मोहाली की जिला अदालत ने आरोपित वेद प्रकाश गर्ग, परवीन गर्ग और आदर्श गर्ग को राहत देने से इनकार कर दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप सिंह की अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि मामले में लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और निष्पक्ष जांच के लिए आरोपित से हिरासत में पूछताछ आवश्यक है।
मामला थाना सोहाना में दर्ज कैसे से जुड़ा है, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।

51 एकड़ जमीन के सौदे को लेकर विवाद
सेक्टर 65 की 51 एकड जमीन की धोखाधड़ी में अदालत ने आरोपितों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए है। अदालत ने आदर्श गर्ग, परवीन गर्ग तथा वेद प्रकाश गर्ग की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने अपने आदेश में इसे एक गंभीर मामला बताते हुए आरोपितों की हिरासत में लेकर पूछताछ करने की कहा है। ट्राइसिटी में जमीन की धोखाधड़ी का सबसे बड़ा मामला सामने आया था। मोहाली सेक्टर 65 में पार्टनरशिप फर्म बनाकर 51 एकड कमर्शियल जमीन हथियाने की शिकायत पंचकूला सेक्टर 6 निवासी निवासी शिव अग्रवाल ने की थी। मोहाली की जिला अदालत ने आरोपित वेद प्रकाश गर्ग, परवीन गर्ग और आदर्श गर्ग को राहत देने से इनकार कर दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप सिंह की अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि मामले में लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और निष्पक्ष जांच के लिए आरोपित से हिरासत में पूछताछ आवश्यक है। मामला थाना सोहाना में दर्ज कैसे से जुड़ा है, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।

एफआईआर के अनुसार शिकायतकर्ताओं और आरोपितों के बीच 14 मार्च 2022 को एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) हुआ था। इसमें डी.एस. बिल्डटेक फर्म में शिकायतकर्ताओं की हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया गया था। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि प्रति एकड़ 4.27 करोड़ रुपये की दर से सौदा तय हुआ था और करोड़ों रुपये का भुगतान किया जाना था, लेकिन आरोपितों ने तय रकम का एक भी रुपया नहीं दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने विश्वास का फायदा उठाकर एमओयू पर हस्ताक्षर करवा लिए और बाद में उसी के आधार पर साझेदारी और कारोबार पर कब्जा करने की कोशिश की। आरोप है कि एमओयू में कई गंभीर विसंगतियां हैं, चेक नंबर गलत दर्ज किए गए हैं, भुगतान का दावा किया गया जबकि कोई भुगतान हुआ ही नहीं और समझौते का एक महत्वपूर्ण पैरा भी दस्तावेज में मौजूद नहीं है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

बीबीएमबी में हिमाचल के अधिकारों को मिली मजबूती, विस्थापितों के पुनर्वास की राह भी होगी आसान

Summer express/बिलासपुर-: हिमाचल प्रदेश के एडवोकेट जनरल अनुप रतन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में हिमाचल की हिस्सेदारी और बांध विस्थापितों के पुनर्वास जैसे दशकों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया है। सरकार की मजबूत कानूनी पैरवी और […]

महिपाल मकराना की रिहाई को लेकर कुल्लू में प्रदर्शन, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/कुल्लू /मनमिंदर अरोड़ा -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के ढालपुर मैदान में एकत्रित होकर मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाकर गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई और महिपाल मकराना की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष […]

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के 100 साल पूरे, कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आगाज

Summer express/धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने पर कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश से कॉलेज के पूर्व छात्र शिरकत करेंगे। समारोह में कई राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक […]

KBC में अमिताभ बच्चन ने सर्वजीत सिंह बॉबी को दिया ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड, मेंटल हॉस्पिटल में फ्री लंगर शुरू करने का ऐलान

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी को लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच पर विशेष सम्मान से नवाजा गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘फोर्स ऑफ गुड अवॉर्ड’ प्रदान किया। 10 नवंबर को प्रसारित हुए […]

गुरुग्राम में प्रदूषण से आंखों की सेहत पर बढ़ा खतरा, जलन और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल) | साइबर सिटी गुरुग्राम में बढ़ता वायु प्रदूषण अब लोगों के लिए केवल सांस संबंधी परेशानियों का कारण नहीं बन रहा, बल्कि आंखों की सेहत पर भी इसका गंभीर असर दिखाई देने लगा है। दिवाली के बाद पटाखों से निकले धुएं, जहरीले रासायनिक तत्वों और हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों […]
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.