Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में बढ़ती स्नैचिंग और लूट की वारदातों से पुलिस पर उठे सवाल, लोग खुद पकड़ रहे आरोपी

Summer express, लुधियाना । महानगर में स्नैचिंग, लूट और छिनतई की लगातार सामने आ रही घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर में आए दिन लोगों को बदमाशों का निशाना बनना पड़ रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से अपराध पर नियंत्रण के दावे किए जाते हैं, लेकिन लगातार सामने आ रही वारदातों से इन दावों पर सवाल उठ रहे हैं।

कई पीड़ितों का आरोप है कि वारदात के बाद थाने पहुंचने पर उनकी शिकायत पर तत्काल मामला दर्ज करने के बजाय उन्हें सांझ केंद्र भेजकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी जाती है। लोगों का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के लिए भी उन्हें कई बार थाने के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कुछ लोगों का आरोप है कि बिना किसी प्रभावशाली व्यक्ति या वरिष्ठ अधिकारी की सिफारिश के उनकी शिकायत पर कार्रवाई करना मुश्किल हो जाता है।

थाना जोधेवाल क्षेत्र में रमेश कुमार से मोबाइल स्नैचिंग का मामला भी इसी तरह का बताया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार, वारदात के बाद जब वह पुलिस के पास पहुंचा तो उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उसे सांझ केंद्र जाकर मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा गया।

लगातार हो रही घटनाओं और पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। इसका एक चिंताजनक पहलू यह भी सामने आ रहा है कि कई मामलों में लोग खुद ही आरोपियों को पकड़कर उनकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर रहे हैं। कानून हाथ में लेने की ऐसी घटनाएं पुलिस व्यवस्था और लोगों के बीच भरोसे में कमी की ओर भी इशारा करती हैं।

हाल ही में साहनेवाल थाना क्षेत्र में ऐसा ही गंभीर मामला सामने आया था। बताया गया कि तीन युवकों ने तेजधार हथियारों के साथ एक व्यक्ति को लूटने का प्रयास किया। पीड़ित ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। गुस्साए लोगों ने पकड़े गए युवक को बिजली के खंभे से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण आरोपी की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने कानून हाथ में लेने के आरोप में लूट के प्रयास का शिकार हुए व्यक्ति और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया।

समाजसेवक और भाजपा नेता संजीव चौधरी का कहना है कि पुलिस को अपराधियों के खिलाफ प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई करनी चाहिए। उनके अनुसार, यदि पुलिस अपनी जिम्मेदारी पूरी मुस्तैदी से निभाए और अपराधियों में कानून का भय कायम रहे तो आम लोगों को कानून अपने हाथ में लेने की स्थिति पैदा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

पिछले कुछ दिनों में लुधियाना में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। ढंढारी कलां इलाके में महिला से मोबाइल छीनने के आरोप में लोगों ने दो बाइक सवार युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। आरोपियों के पास से पिस्तौल मिलने की भी बात सामने आई थी। टिब्बा क्षेत्र में भी लूट की नीयत से पहुंचे तीन युवकों को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया।

गिल रोड पर बाइक चोरी कर भाग रहे कुछ आरोपियों को भी लोगों ने पकड़ लिया था। इसी तरह टिब्बा रोड पर स्नैचिंग कर भाग रहे युवकों को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था। इन आरोपियों के पास से हथियार मिलने की बात भी सामने आई थी। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के दलीप की दिलेरी, शराब परोसे बिना बेटी की शादी रचाने पर 11 हजार नगद इनाम का एलान

Summer express/मंडी/धर्मवीर -:देवभूमि हिमाचल को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकारें अपने स्तर पर लगातार कोशिशें कर रही हैं। इन्हीं कोशिशों के बीच मंडी जिला के एक जनप्रतिनिधि ने शराब मुक्त शादियों रचाने पर आयोजक परिवार को 11 हजार नगद इनाम देने की सराहनीय पहल की है। मंडी जिला के जोगिंदर नगर के टिकरू से...

हिमाचल में बीते रोज से जारी बारिश के बीच, मंडी जिला में ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: हिमाचल में जारी ओरेंज अलर्ट के बीच बीते रोज से सूबे में बारिश का क्रम रुक रुक कर जारी है। जिसके बाद मंडी जिला में ब्यास नदी के जलस्तर में भी इजाफा हो गया है और पंडोह में बने बांध से बीबीएमबी प्रबंधन द्वारा ब्यास नदी में 40 हजार क्यूसेक पानी...

दिल्ली-NCR में बारिश का रेड अलर्ट, 70 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Summer express, नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई है। सुबह से शुरू हुआ बारिश का दौर देर रात तक जारी रहा। लगातार बारिश के कारण राजधानी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई और कुछ स्थानों पर तीन से चार फीट तक पानी...

लुधियाना में बढ़ती स्नैचिंग और लूट की वारदातों से पुलिस पर उठे सवाल, लोग खुद पकड़ रहे आरोपी

Summer express, लुधियाना । महानगर में स्नैचिंग, लूट और छिनतई की लगातार सामने आ रही घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर में आए दिन लोगों को बदमाशों का निशाना बनना पड़ रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से अपराध पर नियंत्रण के दावे किए जाते हैं, लेकिन लगातार सामने...

टोहाना में 50 हजार की रिश्वत लेते बिचौलिया गिरफ्तार, थाना प्रभारी से भी पूछताछ  

Summer express, टोहाना। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की करनाल टीम ने  टोहाना शहर थाना के बाहर कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक बिचौलिए को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान उकलाना क्षेत्र के गांव कलर भैणी निवासी क्रितपाल के रूप में हुई है। कार्रवाई शिकायतकर्ता की सूचना के आधार पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.