Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सियासत तेज,जयराम ठाकुर ने दी डिसी DC ऑफिस घेराव की चेतावनी

Summer express/शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा के पास जिला परिषद में बहुमत होने का दावा करते हुए प्रशासन पर चुनाव प्रक्रिया को जानबूझकर लंबा खींचने का आरोप लगाया है। शिमला में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जयराम ठाकुर ने भाजपा के 13 जिला परिषद सदस्यों को मीडिया के सामने पेश किया। उन्होंने दावा किया कि दो अन्य सदस्य भी भाजपा के संपर्क में हैं।

दो दिन में चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई तो कोर्ट का रुख करेगी भाजपा

जयराम ठाकुर ने शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि शिमला DC कार्यालय निष्पक्ष प्रशासनिक संस्था की तरह नहीं, बल्कि कांग्रेस कार्यालय की तरह काम कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वह पिछले तीन दिनों से उपायुक्त से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनसे फोन पर बातचीत नहीं हो पाई है।जयराम ठाकुर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अगले दो दिनों के भीतर जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की तारीख घोषित नहीं की गई, तो भाजपा DC कार्यालय का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले को लेकर अदालत का दरवाजा भी खटखटाएगी।उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि सरकार को 31 मई तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी थी, लेकिन निर्धारित समयसीमा के बावजूद चुनाव नहीं करवाए गए। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि न्यायालय के निर्देशों का पालन न करना गंभीर मामला है और इससे अदालत की अवमानना की स्थिति भी पैदा हो सकती है।भाजपा ने अब जिला परिषद चुनाव को लेकर प्रशासन पर दबाव बढ़ाने का फैसला किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह मुद्दा प्रदेश की राजनीति में और गरमाने के आसार हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, महिला वार्ड में मिलीं गंभीर खामियां  

Summer express, पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों की सुविधाओं को लेकर किए जा रहे सरकारी प्रयासों पर चाइल्ड केयर कैंपेन की विशेष टीम के औचक निरीक्षण ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दो सदस्यीय टीम ने लेबर रूम, गायनी ओपीडी के कमरा नंबर 5, 6 और 7, एसएनसीयू तथा एनआरसी...

हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग में नई नियुक्तियां, बंतो कटारिया चेयरपर्सन और रेनू डाबला वाइस चेयरपर्सन

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग में नई नियुक्तियां करते हुए बंतो कटारिया को चेयरपर्सन और रेनू डाबला को वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 8 अगस्त को जारी अधिसूचना के मुताबिक दोनों नियुक्तियों को राज्यपाल की मंजूरी मिल चुकी है। बंतो कटारिया...

पीर निगाह मंदिर के सरकारीकरण पर सियासत तेज, सतपाल रायजादा ने भाजपा पर किया पलटवार

Summer express/ऊना,राकेश-:पीर निगाह मंदिर के संचालन और सरकारीकरण को लेकर ऊना में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा विधायक सतपाल सत्ती द्वारा कांग्रेस सरकार और पूर्व विधायक सतपाल रायजादा पर मंदिर के सरकारीकरण की दिशा में कदम उठाने के आरोपों के बाद अब रायजादा ने पलटवार किया है।मीडिया से...

बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम बना चिंता का कारण, मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में बच्चों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ रही है। बदलती जीवनशैली, मोबाइल और इंटरनेट का बढ़ता इस्तेमाल तथा युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को गंभीर बना रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि कम उम्र में अत्यधिक स्क्रीन टाइम और अनुचित...

जगत सिंह नेगी ने सोलन सेब मंडी का किया औचक निरीक्षण, आढ़तियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Summer express /सोलन, भूपेंद्र-: बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को सोलन स्थित फल एवं सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में सेब कारोबार, बागवानों को भुगतान और लाइसेंसी आढ़तियों से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बागवानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.