Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीर निगाह मंदिर के सरकारीकरण पर सियासत तेज, सतपाल रायजादा ने भाजपा पर किया पलटवार

Summer express/ऊना,राकेश-:पीर निगाह मंदिर के संचालन और सरकारीकरण को लेकर ऊना में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा विधायक सतपाल सत्ती द्वारा कांग्रेस सरकार और पूर्व विधायक सतपाल रायजादा पर मंदिर के सरकारीकरण की दिशा में कदम उठाने के आरोपों के बाद अब रायजादा ने पलटवार किया है।मीडिया से बातचीत में पूर्व कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा ने दावा किया कि मंदिर के सरकारीकरण को लेकर वर्ष 2018 में भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान ही प्रशासन को पत्र भेजा गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पत्र भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा लिखा गया था। रायजादा ने पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले लोगों के नाम भी सार्वजनिक किए।

रायजादा के मुताबिक, पत्र में पीर निगाह मंदिर के आसपास कथित तौर पर असामाजिक गतिविधियां संचालित होने का हवाला देते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने भी इस पत्र के आधार पर भाषा एवं संस्कृति विभाग को रिपोर्ट भेजी थी।पूर्व विधायक ने कहा कि मंदिर के आसपास आपराधिक और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस चौकी स्थापित करने की दिशा में भी प्रयास किए गए थे, लेकिन भाजपा सरकार इस मामले में प्रभावी कदम उठाने में नाकाम रही।रायजादा ने दावा किया कि अब इस पूरे मामले को कैबिनेट के समक्ष रखने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वह मंदिर के संचालन में ग्रामीणों के अधिकार के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर का संचालन ग्रामीणों के हाथ में ही रहना चाहिए।साथ ही रायजादा ने मंदिर संचालन में किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए विजिलेंस जांच की मांग को लेकर पत्र लिखे जाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि इस मामले में राजनीति से ऊपर उठकर ग्रामीणों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, महिला वार्ड में मिलीं गंभीर खामियां  

Summer express, पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों की सुविधाओं को लेकर किए जा रहे सरकारी प्रयासों पर चाइल्ड केयर कैंपेन की विशेष टीम के औचक निरीक्षण ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दो सदस्यीय टीम ने लेबर रूम, गायनी ओपीडी के कमरा नंबर 5, 6 और 7, एसएनसीयू तथा एनआरसी...

हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग में नई नियुक्तियां, बंतो कटारिया चेयरपर्सन और रेनू डाबला वाइस चेयरपर्सन

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग में नई नियुक्तियां करते हुए बंतो कटारिया को चेयरपर्सन और रेनू डाबला को वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 8 अगस्त को जारी अधिसूचना के मुताबिक दोनों नियुक्तियों को राज्यपाल की मंजूरी मिल चुकी है। बंतो कटारिया...

पीर निगाह मंदिर के सरकारीकरण पर सियासत तेज, सतपाल रायजादा ने भाजपा पर किया पलटवार

Summer express/ऊना,राकेश-:पीर निगाह मंदिर के संचालन और सरकारीकरण को लेकर ऊना में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा विधायक सतपाल सत्ती द्वारा कांग्रेस सरकार और पूर्व विधायक सतपाल रायजादा पर मंदिर के सरकारीकरण की दिशा में कदम उठाने के आरोपों के बाद अब रायजादा ने पलटवार किया है।मीडिया से...

बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम बना चिंता का कारण, मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में बच्चों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ रही है। बदलती जीवनशैली, मोबाइल और इंटरनेट का बढ़ता इस्तेमाल तथा युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को गंभीर बना रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि कम उम्र में अत्यधिक स्क्रीन टाइम और अनुचित...

जगत सिंह नेगी ने सोलन सेब मंडी का किया औचक निरीक्षण, आढ़तियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Summer express /सोलन, भूपेंद्र-: बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को सोलन स्थित फल एवं सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में सेब कारोबार, बागवानों को भुगतान और लाइसेंसी आढ़तियों से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बागवानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.