Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गन्नौर: एक शिक्षक के सहारे चल रहा भाखरपुर का सरकारी स्कूल, बच्चों के भविष्य पर मंडराया संकट

गन्नौर  |सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर सरकार के वादे और दावे ज़मीनी हकीकत से मेल नहीं खा रहे हैं। गन्नौर के गांव भाखरपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की हालत इसे साफ तौर पर बयां करती है, जहां पहली से पांचवीं कक्षा तक के 57 छात्र केवल एक ही शिक्षक के भरोसे हैं। लंबे समय से बाकी शिक्षक पद रिक्त पड़े हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है।

विद्यालय के इकलौते शिक्षक राजेश कुमार बीते एक साल से अकेले ही स्कूल का संचालन कर रहे हैं। वे बाल वाटिका से लेकर दूसरी कक्षा तक के बच्चों को एक साथ पढ़ाते हैं, जबकि तीसरी से पांचवीं कक्षा के लिए अलग से पढ़ाई करवाते हैं। चार-चार विषयों की जिम्मेदारी उठाने के साथ-साथ उन्हें मिड-डे मील, सरकारी रिकॉर्ड संधारण और अधिकारियों की बैठकों जैसे प्रशासनिक कार्य भी संभालने पड़ रहे हैं। राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें परिवार पहचान पत्र संबंधित ड्यूटी में भी लगाया गया है, जिससे नियमित पढ़ाई प्रभावित होती है। अगर किसी दिन छुट्टी लेनी पड़ जाए, तो स्कूल पूरी तरह ठप हो जाता है।

स्कूल में स्टाफ की भारी कमी का असर छात्रों की संख्या पर भी पड़ा है। अभिभावक अपने बच्चों को पास के गांवों के स्कूलों में दाखिला दिलाने पर मजबूर हो गए हैं। स्कूल की पहचान धीरे-धीरे एक खाली इमारत जैसी बनती जा रही है। गांव के सरपंच राजेंद्र राठौर ने इस स्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए विभाग पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि कभी यह स्कूल शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में अव्वल रहता था, लेकिन अब हालत इतनी खराब है कि गांव के बच्चे ही यहां पढ़ना नहीं चाहते।

उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द स्कूल में दो अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति की जाए ताकि शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लौट सके।

इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया का कहना है कि हाल ही में हुए प्रमोशन और तबादलों के कारण कई स्कूलों में शिक्षकों की अस्थायी कमी बनी है। विभाग इस समस्या को हल करने के लिए HKRN के माध्यम से अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ति कर रहा है। साथ ही जहां जरूरत है, वहां पास के स्कूलों से अस्थायी तौर पर स्टाफ भेजा जा रहा है ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...

कोटखाई में एक सप्ताह में पटरी पर आएगी एलपीजी आपूर्ति, प्रशासन को सख्त निर्देश

Summer express/शिमला, संजू-: सेब सीजन के बीच कोटखाई क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर सामने आ रही दिक्कतों को सरकार ने गंभीरता से लिया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गुरुवार को संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को एक सप्ताह के भीतर सामान्य...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है, लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष...

एसआईआर में लापरवाही पर बीएलओ निलंबित, विभागीय कार्रवाई की सिफारिश

Summer express , नारनौल। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में लापरवाही बरतना नारनौल विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) गजराज को भारी पड़ गया। निर्धारित जिम्मेदारी के निर्वहन में उदासीनता और बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें तत्काल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.