Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीरनिगाह प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का विरोध, अनु बाला बोलीं महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं

Summer express, ऊना (राकेश)। पीरनिगाह मंदिर प्रकरण को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व विधायक सतपाल रायजादा के कथित बयान पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य अनु बाला ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक ने मीडिया के सामने महिलाओं को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे बासौली पंचायत और क्षेत्र की महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

अनु बाला ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या पूर्व जनप्रतिनिधि को सार्वजनिक मंच अथवा मीडिया के सामने महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीरनिगाह मामले को लेकर दिए गए बयान से महिलाओं और पंचायत के सम्मान को ठेस पहुंची है। भाजपा महिला मोर्चा इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगा।

पीरनिगाह में देह व्यापार से जुड़े लगाए जा रहे आरोपों पर भी अनु बाला ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह के गंभीर आरोप लगाने से पहले पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और यदि मामले में कोई तथ्य सामने आए हैं तो सरकार जांच करवा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना जांच के इस तरह की बयानबाजी से धार्मिक स्थल और क्षेत्र की छवि प्रभावित होती है।

अनु बाला ने कहा कि पीरनिगाह मंदिर लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसलिए पूरे मामले को राजनीतिक बयानबाजी के बजाय तथ्यों और जांच के आधार पर देखा जाना चाहिए। उन्होंने पूर्व विधायक सतपाल रायजादा से अपने बयान को लेकर महिलाओं और संबंधित पंचायत से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि पूर्व विधायक ने माफी नहीं मांगी तो क्षेत्र की महिलाएं आंदोलन करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर पूर्व विधायक का पुतला भी फूंका जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नादौन में 750 किलोमीटर की कलश वंदन यात्रा का समापन, देशभर में पहुंचेंगे संत रविदास के विचार

summer express, हमीरपुर (आरविंदर सिंह)। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुरू की गई कलश वंदन यात्रा का रविवार को नादौन के ढगोह में भव्य समारोह के साथ समापन हुआ। करीब 750 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद यात्रा यहां पहुंची। समापन कार्यक्रम में सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा के...

पंजोखरा गुरुद्वारा विवाद में सिख संगत का थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस पर युवकों को हिरासत में लेने का आरोप

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में समागम के दौरान हुए विवाद को लेकर रविवार को सिख समाज के लोगों ने पंजोखरा थाना के बाहर एकत्र होकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि सुबह करीब चार बजे कुछ सिख युवकों को हिरासत में लिया गया, जबकि विवाद के दौरान...

पलवल में दर्दनाक हादसा: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। नेशनल हाईवे-19 पर होडल के हसनपुर चौक फ्लाईओवर के पास देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बंचारी स्थित जेबीएम कंपनी में काम करते थे और ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे...

पेंशनरों का सरकार को अल्टीमेटम, 15 अगस्त तक डीए-एरियर पर फैसला नहीं तो अक्टूबर में होगा आंदोलन

Summer express, धर्मशाला (राहुल चावला)। पेंशनर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 15 अगस्त तक पेंशनरों की लंबित मांगों, दो डीए किस्तों और बकाया...

चिंतपूर्णी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ओल्ड बस स्टैंड तक पहुंचीं दर्शन की कतारें

Summer express, ऊना (राकेश शर्मा)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां के जयकारों के बीच दर्शन के लिए लगी कतारें ओल्ड बस स्टैंड तक पहुंच गईं। श्रावण अष्टमी मेले के शुरू होने से पहले ही चिंतपूर्णी में मेले जैसा माहौल नजर आने लगा है। बड़ी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.