Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

Summer express/शिमला, संजू-: शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना चाहिए था। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला परिषद सदस्यों का चुनाव होना तय है और जल्द ही चुनाव की तारीख भी घोषित की जाएगी।सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से नेरवा में नवनिर्मित अग्निशमन चौकी का वर्चुअल लोकार्पण करने के बाद मीडिया से बातचीत में सुक्खू ने कहा कि शिमला उपायुक्त की ओर से जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठक बुलाई गई थी। भाजपा के जिला परिषद सदस्य बैठक में शामिल होने के बजाय पंचकूला चले गए। उन्होंने कहा कि प्रशासन सदस्यों के बैठक में पहुंचने का इंतजार करता रहा, लेकिन सदस्य वहां नहीं पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि जिला परिषद सदस्यों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा है और अलग-अलग होटलों में रखा जा रहा है। उन्होंने जयराम ठाकुर से सवाल किया कि भाजपा को किस बात का डर सता रहा है। सुक्खू ने कहा कि यदि नेता प्रतिपक्ष वास्तव में जिला परिषद सदस्यों के हितों को लेकर चिंतित हैं तो उन्हें सदस्यों के साथ धरने पर बैठना चाहिए था। यह सदस्यों को पंचकूला ले जाने से कहीं बेहतर होता।मुख्यमंत्री ने एक बार फिर कहा कि जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों की अहमियत केवल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव तक सीमित रह जाती है। उन्होंने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी और स्थिति जल्द स्पष्ट हो जाएगी।इससे पहले मुख्यमंत्री ने नेरवा में नवनिर्मित अग्निशमन चौकी का वर्चुअल उद्घाटन किया और दो दमकल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने नेरवा दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में अग्निशमन वाहन की आवश्यकता महसूस की थी। इसी जरूरत को देखते हुए वर्ष 2024 में की गई घोषणा को अब पूरा किया गया है।सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार अग्निशमन विभाग को आधुनिक बनाने के लिए करीब 55 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। सरकार का लक्ष्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में आपदा एवं अग्निशमन सेवाओं को मजबूत करना है, ताकि जरूरत के समय लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चार विधानसभा क्षेत्रों में बीडीसी चेयरमैन-वाइस चेयरमैन का चयन न होने पर भाजपा ने उठाए सवाल

Summer express/हमीरपुर/  अरविंद -: जिला हमीरपुर के चार विधानसभा क्षेत्रों में बीडीसी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चयन न होने के विरोध में हमीरपुर मंडल भाजपा ने सोमवार को प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उपायुक्त हमीरपुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मुद्दों का जल्द समाधान...

सतलुज किनारे बाढ़ सुरक्षा को मिली मजबूती: पांच करोड़ से हुए काम, क्षतिग्रस्त ढांचों की डीपीआर केंद्र को भेजी

Summer express, चंडीगढ़। सतलुज नदी के किनारे बसे फिरोजपुर ग्रामीण क्षेत्र के गांवों को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए सरकार ने सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं। विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान फिरोजपुर ग्रामीण के विधायक एडवोकेट रजनीश कुमार दहिया ने नदी किनारे कमजोर हो चुके बाढ़ सुरक्षा ढांचों का मुद्दा उठाया।...

झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की ED जांच शुरू, JSSC-CGL मामले पर भी नजर

Summer express, रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय एजेंसी ने खासतौर पर झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC-CGL) से जुड़े मामले को जांच के दायरे में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, झारखंड पुलिस की अपराध जांच विभाग (CID) द्वारा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

Summer express/ राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है। बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है। इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

Summer express/शिमला, संजू-: शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.