Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार का आरोप, अदालत के आदेश पर केस दर्ज

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट के प्रसिद्ध हस्तशिल्प प्रतिष्ठान शाही हैंडीक्राफ्ट्स के पंजीकृत ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जीएसटी, बैंक खाते और अन्य सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हेरफेर करने के आरोप लगाए हैं। अदालत के आदेश के बाद महेश नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता सुरजीत सिंह सलूजा के अनुसार, शाही हैंडीक्राफ्ट्स कई वर्षों से हस्तशिल्प उत्पादों का कारोबार कर रहा है। उनके प्रतिष्ठान के ब्रांड का ट्रेडमार्क वर्ष 2018 में विधिवत पंजीकृत कराया गया था। आरोप है कि जसविंदर सिंह ने इसी पंजीकृत ट्रेडमार्क की कथित नकल करते हुए उसी नाम से कारोबार शुरू करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जीएसटी से जुड़े रिकॉर्ड में नाम और अन्य जानकारियों से छेड़छाड़ की गई। इसके अलावा बैंक खाता खुलवाने तथा अन्य दस्तावेज तैयार कराने में भी कथित तौर पर गलत जानकारी का इस्तेमाल किया गया। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने कथित रूप से झूठे हलफनामे के आधार पर दस्तावेज तैयार करवाए और डुप्लीकेट प्रमाणपत्र भी बनवाया।

दूसरी फर्म के नाम से पंजीकरण कराने का भी आरोप

शिकायतकर्ता के मुताबिक, उनके साथ कथित तौर पर एक के बाद एक तीन तरह की धोखाधड़ी की गई। उन्होंने बताया कि शाही हैंडीक्राफ्ट्स के बाद उनकी दूसरी फर्म के नाम से भी पंजीकरण कराने की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन समय रहते इसकी जानकारी मिल गई और मामला सामने आ गया।

शिकायतकर्ता ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई में सहयोग के लिए अपने अधिवक्ता पुष्कर शर्मा का आभार जताया। उनका कहना है कि अधिवक्ता की मदद से उन्हें मामले को कानूनी स्तर पर आगे बढ़ाने में सहायता मिली।

अदालत के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामले में अदालत के आदेश के बाद महेश नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अंबाला कैंट के डीएसपी के अनुसार, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 261 तथा ट्रेड मार्क अधिनियम, 1999 की धाराओं 103, 104 और 105 के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस अब ट्रेडमार्क, जीएसटी, बैंकिंग और अन्य संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...

करनाल में राइस मिलर्स ने उठाया चावल भंडारण का मुद्दा, एफसीआई गोदामों में जगह की कमी से बढ़ी चिंता

करनाल (राकेश कुमार शर्मा): एफसीआई के गोदामों में चावल रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। करनाल जिले के राइस मिलर्स ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। मिलर्स ने तैयार चावल के समय पर उठान और अतिरिक्त भंडारण व्यवस्था...

झांसी-कानपुर हाईवे हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, अतीक के बेटे की हुई थी मौत

Summer express, झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर 6 अगस्त को हुए भीषण सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है। हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी। दुर्घटना के करीब छह दिन बाद सामने आए डैशकैम फुटेज में हादसे की भयावहता साफ दिखाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.