Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मामूली कहासुनी के बाद खूनी हमला, लोहे के पाइप से पीटकर कारीगर की हत्या

Summer express, सिरसा। सिरसा रोड स्थित जवाहर नगर के पास  रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मोटरसाइकिल सवार युवकों ने कथित तौर पर अपने साथियों को मौके पर बुलाकर दो लोगों पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमले में जीप बॉडी बनाने का काम करने वाले 46 वर्षीय कारीगर की मौत हो गई, जबकि दुकान मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान वार्ड नंबर 20 के चौहान नगर निवासी 46 वर्षीय गुरवचन सिंह सोनी उर्फ बब्बू पुत्र बलवीर सिंह सोनी के रूप में हुई है। घायल बख्शीश सिंह उर्फ बब्बू जवाहर नगर का रहने वाला है। वह जीप बॉडी बनाने की दुकान चलाता है और गुरवचन सिंह उसकी दुकान पर कारीगर के तौर पर काम करता था।

घायल बख्शीश सिंह के अनुसार, सोमवार रात वह और गुरवचन सिंह मोटरसाइकिल से जवाहर नगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उन्हें अपशब्द कहे। विरोध करने पर युवकों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि कुछ ही देर में पहुंचे युवकों ने दोनों पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया।

हमले में गुरवचन सिंह के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर गिर गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल बख्शीश सिंह किसी तरह गुरवचन को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बख्शीश सिंह को भी हमले में चोटें आई हैं और उसका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार, घायल ने कुछ हमलावरों के डबवाली गांव से संबंधित होने की जानकारी दी है। हालांकि आरोपियों की पहचान और वारदात के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

घटना की जानकारी मिलते ही चौहान नगर और जीप बॉडी कारोबार से जुड़े कई लोग सरकारी अस्पताल पहुंच गए। वारदात को लेकर लोगों में रोष है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...

करनाल में राइस मिलर्स ने उठाया चावल भंडारण का मुद्दा, एफसीआई गोदामों में जगह की कमी से बढ़ी चिंता

करनाल (राकेश कुमार शर्मा): एफसीआई के गोदामों में चावल रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। करनाल जिले के राइस मिलर्स ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। मिलर्स ने तैयार चावल के समय पर उठान और अतिरिक्त भंडारण व्यवस्था...

झांसी-कानपुर हाईवे हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, अतीक के बेटे की हुई थी मौत

Summer express, झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर 6 अगस्त को हुए भीषण सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है। हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी। दुर्घटना के करीब छह दिन बाद सामने आए डैशकैम फुटेज में हादसे की भयावहता साफ दिखाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.