Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए

Summer express, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी संभावित आतंकी साजिश या अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस ने प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों की तस्वीरों और उनकी जानकारी वाले पोस्टर लगाए हैं।

पुलिस की ओर से जारी पोस्टरों का उद्देश्य संदिग्ध और वांछित आतंकियों की पहचान में आम लोगों की मदद लेना और सुरक्षा एजेंसियों को समय रहते सूचना उपलब्ध कराना है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

जारी सूची में इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े रियाज भटकल और इकबाल भटकल उर्फ शबांदरी मोहम्मद इकबाल के नाम शामिल हैं। इसके अलावा अल-कायदा से संबद्ध बताए गए मोहम्मद शर्जील अख्तर, अबू सुफियान और सैयद मोहम्मद अर्शियान की तस्वीरें और जानकारियां भी पोस्टरों में प्रदर्शित की गई हैं।

पुलिस की सूची में खालिस्तान समर्थक संगठनों से जुड़े कई वांछित आतंकियों के नाम भी शामिल हैं। इनमें खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के रंजीत सिंह उर्फ नीता और परमजीत सिंह पम्मा, खालिस्तान टाइगर फोर्स के अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला तथा बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा, वधावा सिंह बब्बर और गुरमीत सिंह बग्गा के नाम शामिल हैं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह और उससे जुड़े आयोजनों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों पर मजबूत किया है। प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, मेट्रो परिसरों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रख रही है।

पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को सूचित करें। अधिकारियों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान राजधानी की सुरक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

इंडिगो फ्लाइट के बाएं इंजन में आई खराबी, चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Summer express, चेन्नई। कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में मंगलवार रात लैंडिंग से ठीक पहले इंजन में खराबी आने से हड़कंप मच गया। पायलट को विमान के बाएं इंजन में तकनीकी समस्या का पता चलने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर पूर्ण...

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Summer express, फरीदकोट। कबड्डी जगत को बड़ा झटका लगा है। पंजाब के चर्चित रेडर और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन हो गया। उन्होंने फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही कबड्डी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और प्रशंसकों में शोक...

बेसहारा गौवंश के स्थायी समाधान को लेकर शिमला में टास्क फोर्स की पहली बैठक, राज्यों के मॉडल पर मंथन

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में बेसहारा गौवंश की बढ़ती समस्या के स्थायी एवं व्यावहारिक समाधान को लेकर राज्यस्तरीय टास्क फोर्स की पहली बैठक मंगलवार को शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टास्क फोर्स के वाइस चेयरमैन धर्मपाल चौहान ने की। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. संजीव धीमान सहित टास्क...

पलवल में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, 5 किलोमीटर लंबा तिरंगा रहेगा आकर्षण

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पलवल में 13 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा की तैयारियों को लेकर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल...

पंजोखरा साहिब मामले में सिख समाज की चेतावनी, 13 अगस्त तक FIR नहीं तो आंदोलन

Summer express, अंबाला (सुंदर कुंडू)। पंजोखरा साहिब मामले को लेकर सिख समाज का रोष बढ़ता जा रहा है। गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने से नाराज सिख समाज के लोग एक बार फिर पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में एकत्रित हुए। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 13...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.