Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में अतिक्रमण पर अब कड़ी निगरानी, सेक्टर-58 से 80 तक तैनात होंगी पेट्रोलिंग टीमें

Summer express, गुरुग्राम। शहर की प्रमुख सड़कों और सेक्टरों में बढ़ते अतिक्रमण पर अब गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) निगरानी और सख्ती बढ़ाने की तैयारी में है। सेक्टर-58 से सेक्टर-80 तक जीएमडीए की राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए पेट्रोलिंग टीमों और वाहनों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है।

इस योजना पर करीब 48.78 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। तैनात की जाने वाली टीमें निर्धारित क्षेत्रों में नियमित गश्त कर सड़कों, सर्विस रोड और सेक्टर डिवाइडिंग रोड के किनारे अतिक्रमण की स्थिति पर नजर रखेंगी। किसी भी तरह का अस्थायी या स्थायी कब्जा मिलने पर संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना देकर कार्रवाई सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा।

गुरुग्राम के कई इलाकों में सड़क किनारे रेहड़ी-पटरी, फास्ट फूड की दुकानें, फल-सब्जी विक्रेता और नारियल पानी की दुकानें सार्वजनिक स्थानों पर जगह घेर रही हैं। इसके चलते कई जगह पार्किंग के लिए उपलब्ध स्थान कम हो गया है और पैदल राहगीरों को भी परेशानी होती है। इसके अलावा दुकानों के बाहर सामान फैलाने, अनधिकृत रैंप बनाने और अन्य तरीकों से सरकारी जमीन तथा आरओडब्ल्यू पर कब्जे की शिकायतें भी सामने आती रही हैं।

जीएमडीए की नई व्यवस्था में सिर्फ अतिक्रमण की पहचान और उसे हटाने तक सीमित कार्रवाई नहीं होगी। खाली कराई गई जमीन पर दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए भी पेट्रोलिंग टीमों को नियमित निगरानी की जिम्मेदारी दी जाएगी। इससे अतिक्रमण हटाने के बाद कुछ ही समय में उसी स्थान पर दोबारा कब्जा किए जाने की समस्या पर रोक लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

प्राधिकरण के अनुसार टेंडर प्रक्रिया इसी महीने पूरी किए जाने की संभावना है। इसके बाद चयनित एजेंसी की टीमें वाहनों के साथ निर्धारित क्षेत्र में गश्त शुरू करेंगी और अतिक्रमण से जुड़ी गतिविधियों की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएंगी।

शहर में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हाल के दिनों में प्रशासन की सक्रियता बढ़ी है। सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद जीएमडीए ने भी अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज किया है। इसी क्रम में सोमवार को रेलवे रोड क्षेत्र में कार्रवाई की गई थी। अब सेक्टर-58 से सेक्टर-80 तक लगातार निगरानी की व्यवस्था लागू होने से सार्वजनिक सड़कों और सरकारी जमीन पर होने वाले कब्जों पर अंकुश लगाने की कोशिश की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में अतिक्रमण पर अब कड़ी निगरानी, सेक्टर-58 से 80 तक तैनात होंगी पेट्रोलिंग टीमें

Summer express, गुरुग्राम। शहर की प्रमुख सड़कों और सेक्टरों में बढ़ते अतिक्रमण पर अब गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) निगरानी और सख्ती बढ़ाने की तैयारी में है। सेक्टर-58 से सेक्टर-80 तक जीएमडीए की राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए पेट्रोलिंग टीमों और वाहनों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण...

करनाल में तिरंगा यात्रा के दौरान दिखा देशभक्ति का उत्साह, डॉ. अर्चना गुप्ता ने दिया एकता का संदेश  

Summer express, करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। करनाल में मंगलवार को तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति का जोश देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं और शहरवासियों का उत्साह बढ़ाया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए और भारत माता...

पटियाला में गाड़ी पीछे करने को लेकर खूनी विवाद, युवक की लाठियों से पीटकर हत्या

Summer express, पटियाला | पटियाला के सनौर में गाड़ी पीछे करने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। खालसा कॉलोनी के बाहर देर शाम दो युवकों ने कथित तौर पर लाठियों से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। हमले में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ...

राहुल गांधी की नाव में महिला-बच्चे के साथ तस्वीर वायरल, गिरिराज सिंह ने पूछा- कब और कहां की है फोटो?

Summer expresss, नई दिल्ली | कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। तस्वीर में राहुल गांधी एक महिला और बच्चे के साथ नाव में बैठे नजर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस तस्वीर...

भारतनेट से कांगड़ा की 400 पंचायतों को मिलेगी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी

Summer express/राहुल चावला , धर्मशाला-: डिजिटल कनेक्टिविटी को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में भारतनेट परियोजना के तहत कांगड़ा जिले में फाइबर नेटवर्क बिछाने का काम तेजी से जारी है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायतों को हाई-स्पीड इंटरनेट और डिजिटल सेवाओं से जोड़ना है। बीएसएनएल  धर्मशाला के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.