Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मांतरण मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की संपत्तियों और खातों की जांच शुरू

लखनऊ |  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध धर्मांतरण रैकेट के मुख्य आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की संपत्तियों, बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की जांच तेज कर दी है। ईडी ने इस मामले में उत्तर प्रदेश एटीएस, राज्य प्रशासन और कुछ बैंकों को पत्र भेजकर उससे जुड़े लोगों की आर्थिक जानकारी मांगी है। बताया जा रहा है कि जलालुद्दीन का असली नाम करीमुल्ला शाह है और वह यूपी के बलरामपुर जिले का रहने वाला है।

ईडी की लखनऊ जोनल यूनिट ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत केस दर्ज किया है। एजेंसी अब आरोपी से पूछताछ के लिए कोर्ट में हिरासत रिमांड की मांग करने की तैयारी कर रही है।

40 खातों में जमा हुए 106 करोड़ रुपये, विदेश से आए फंड

एजेंसी सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि जलालुद्दीन और उसके साथियों के नाम से लगभग 40 बैंक खाते संचालित हो रहे थे, जिनमें करीब 106 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। बताया गया कि इनमें अधिकांश फंडिंग मध्य पूर्व (वेस्ट एशिया) से की गई थी।

गौरतलब है कि जलालुद्दीन के साथ उसका बेटा महमूद, और दो सहयोगी नवीन उर्फ जमालुद्दीन और नीतू उर्फ नसरीन पहले ही एटीएस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। ये सभी आरोपी लखनऊ के गोमती नगर थाने में दर्ज केस के आधार पर जांच के घेरे में आए।

धर्मांतरण के लिए बनाया नेटवर्क, दरगाह से होता था संचालन

ईडी की जांच में सामने आया है कि जलालुद्दीन ने एक व्यापक नेटवर्क तैयार किया था, जो बलरामपुर स्थित चांद औलिया दरगाह से संचालित होता था। यहां बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे, जिनमें देश-विदेश के लोग शामिल होते थे।

सूत्रों के अनुसार, जलालुद्दीन ने अपनी धार्मिक किताब ‘शिजरा-ए-तैय्यबा’ और प्रचार-प्रसार के माध्यम से इस्लाम के प्रचार के साथ हिंदू, अनुसूचित जाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों को संगठित रूप से धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित और प्रलोभित किया।

संपत्तियों और फंडिंग की जानकारी मांगी

ईडी ने अब इस पूरे नेटवर्क की आर्थिक नींव को खंगालने के लिए एटीएस, बलरामपुर प्रशासन और बैंकों के धनशोधन रोधी विभागों से जलालुद्दीन, उसके परिवार और सहयोगियों की चल-अचल संपत्तियों, बैंक डिटेल्स और लेन-देन की पूरी जानकारी तलब की है।

ईडी का यह कदम इस मामले में आर्थिक अपराध की परतें खोलने की दिशा में बड़ा माना जा रहा है। एजेंसी जल्द ही इस मामले में और भी खुलासे कर सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कोटखाई में गैस संकट पर भाजपा का हल्ला-बोल, प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम

Summer express/शिमला /संजू -:कोटखाई में रसोई गैस की अनियमित सप्लाई को लेकर लोगों की परेशानी अब सियासी मुद्दा बन गई है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें, घंटों इंतजार और इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं का खाली हाथ लौटना—इन समस्याओं को लेकर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को भाजपा नेता...

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

Summer express/कांगड़ा, राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं। कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है। वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई...

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम  पूरा करने के निर्देश

Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...

अशोक अरोड़ा का सरकार पर हमला, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की मांग

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से तत्काल बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों के साथ बातचीत करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से चल...

पंचकूला-सहारनपुर हाईवे के पास युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Summer express, यमुनानगर। पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर रुहला खेड़ी गांव के पास बुधवार सुबह खेतों में पानी की डोल से करीब 30 से 32 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर केवल अंतःवस्त्र थे, जबकि आसपास उसके अन्य कपड़े नहीं मिले। उसके गले में मंगलसूत्र और पैरों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.