Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला HRTC बेड़े में शामिल हुईं 4 नई वॉल्वो बसें, जल्द शुरू होंगी दिल्ली और हरिद्वार रूट पर सेवाएं

Shimla, Sanju -हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के धर्मशाला डिवीजन को आज एक बड़ी सौगात मिली है। निगम के बेड़े में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 4 नई वॉल्वो बसें शामिल की गई हैं, जबकि 2 और बसें शीघ्र ही सेवा में जुड़ने वाली हैं।

HRTC के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ महीने पहले प्रदेश में 24 नई वॉल्वो बसें शामिल किए जाने की घोषणा की गई थी, जिसे अब धरातल पर उतारते हुए जनता के लिए यह सेवा प्रारंभ की जा रही है।धर्मशाला मंडल के लिए यह विशेष उपलब्धि है क्योंकि पहली खेप में ही 6 में से 4 वॉल्वो बसें यहीं तैनात की गई हैं। इनके संचालन रूट को भी जल्द अंतिम रूप दे दिया जाएगा। अजय वर्मा ने बताया कि पहली बस सेवा धर्मशाला से हरिद्वार के लिए शुरू की जाएगी, जबकि दूसरी सेवा धर्मशाला-नादौन होते हुए दिल्ली के लिए प्रस्तावित है।उन्होंने कहा कि पहले से बंद पड़ी धर्मशाला-दिल्ली वॉल्वो सेवा को भी जल्द पुनः शुरू किया जाएगा। ये बसें न केवल यात्रियों को विमान जैसा अनुभव प्रदान करेंगी, बल्कि हिमाचल के धार्मिक पर्यटन को भी नई ऊंचाई देंगी।

फिलहाल ये वॉल्वो बसें तीन प्रमुख स्टेशनों — शिमला तारा देवी, कुल्लू और धर्मशाला — से संचालित होंगी, क्योंकि इन स्थानों पर ही आवश्यक देखरेख और तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध हैं।HRTC और प्रदेश सरकार के इस कदम को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह है, और उम्मीद जताई जा रही है कि ये सेवाएं हिमाचल की परिवहन व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.