Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरबाणी प्रसारण का अधिकार एसजीपीसी के पास : ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज

समर न्यूज | अमृतसर
श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने गुरबाणी के लाइव प्रसारण को लेकर चल रहे विवाद के बीच कहा है कि इसके प्रबंधन और प्रसारण से जुड़े फैसले लेने का अधिकार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के पास है।
उन्होंने कहा कि कोई निजी चैनल या संस्था अपनी मर्जी से श्री दरबार साहिब से गुरबाणी का प्रसारण नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि गुरबाणी सर्वसाझी है, लेकिन इसके प्रसारण की व्यवस्था, मर्यादा और सम्मान से जुड़े निर्णय एसजीपीसी की जिम्मेदारी हैं।
किसी चैनल को गुरबाणी का प्रसारण करना है तो उसे एसजीपीसी से अनुमति लेनी होगी। बिना मंजूरी प्रसारण को उन्होंने उचित नहीं बताया। ज्ञानी गड़गज्ज ने एसजीपीसी के प्रस्तावित आधिकारिक चैनल को जल्द शुरू करने की जरूरत पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि इससे गुरबाणी के प्रसारण को लेकर चल रहे विवादों को दूर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से संबंधित मंजूरी की प्रक्रिया जल्द पूरी करने की अपील की।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में एसआईआर ड्राफ्ट वोटर सूची आज

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया अब महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है। निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार राज्य में ड्राफ्ट मतदाता सूची 13 अगस्त को जारी की जाएगी।इसके बाद मतदाताओं को अपने नाम की जांच करने और किसी तरह की गलती होने पर...

हर घर तिरंगा अभियान से सजा अंबाला छावनी बस स्टैंड, तिरंगे और रोशनी से बढ़ी खूबसूरती

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अंबाला छावनी बस स्टैंड को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। बस स्टैंड परिसर में तिरंगे लगाए जा रहे हैं और अलग से रोशनी की व्यवस्था भी की जा रही है। बस स्टैंड से गुजरने वाले यात्रियों के बीच सजावट आकर्षण का केंद्र बनी...

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.