Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नांदेड़ में सुखबीर बादल पर हमला

एजेंसी | नांदेड़/चंडीगढ़

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब देवन जी मुगत परिसर में बृहस्पतिवार दोपहर करीब पौने दो बजे हमला किया गया।
पुलिस के अनुसार, निहंग वेश में आए एक व्यक्ति ने कृपाण से बादल पर वार किया। सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से बड़ा हमला टल गया, हालांकि बादल के दाहिने हाथ में चोट लगी और उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई गई है। स्थानीय अधिकारी के अनुसार, हाथ पर दो-तीन टांके लगाए गए हैं।
हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के समय बादल अपनी पत्नी और बठिंडा से अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल के साथ थे। बादल को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। पार्टी प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने कार्यकर्ताओं से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि बादल ठीक हैं और उनका मनोबल ऊंचा है। हमले के दौरान एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हुआ।
सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जसपाल सिंह इसी गुरुद्वारे में 2 साल से सेवा कर रहा था। वह पुणे का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह गुरुद्वारे में सेवा करने से पहले कोर्ट में वकालत करता था। घटना के समय वह निहंग के वेश में गुरुद्वारा परिसर के पास मौजूद था।
सुरक्षा पर उठे सवाल: घटना ने जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त नेता की धार्मिक स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि हमलावर सुरक्षा घेरे तक कैसे पहुंचा और हमले की वास्तविक वजह क्या थी। सुखबीर बादल पर इससे पहले दिसंबर 2024 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में भी हमला करने की कोशिश हुई थी। उस समय वह धार्मिक सेवा निभा रहे थे।
मजीठिया ने की सीबीआई जांच की मांग: महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारे में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की पंजाब सहित देशभर में निंदा की गई है। अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने घटना की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि हमले के पीछे किन ताकतों का हाथ है, इसका पता लगाया जाना चाहिए। कुछ लोग पंजाब का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं।
वड़िंग ने भी की हमले की निंदा: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि राजनीतिक असहमति या लोगों में किसी मुद्दे को लेकर गुस्सा हिंसा को जायज नहीं ठहरा सकता।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमधाम से शुरू हुआ चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला, तड़के 3 बजे खुले मंदिर के कपाट

चिंतपूर्णी (ऊना),विकास -; प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में वार्षिक श्रावण अष्टमी मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगातार ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे।श्रद्धालुओं की भारी संख्या...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.