Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सराज में आपदा से भारी नुकसान..सरकार करेगी चरणबद्ध पुनर्वास: सीएम सुक्खू

Mandi, dharamveer –हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित लोगों के नुकसान की पूरी भरपाई करेगी और इसके लिए पैसों की कोई कमी नहीं है। सुंदरनगर में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि मंडी जिले, विशेषकर सराज क्षेत्र में, हाल की आपदा ने भारी तबाही मचाई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने मंडी जिले के विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है। उनके अनुसार सराज सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां राहत और पुनर्स्थापन कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। सीएम सुक्खू ने कहा कि इस बड़े नुकसान की भरपाई कुछ ही महीनों में संभव नहीं है, लेकिन सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी प्रभावितों को राहत देगी।सरकार के पास संसाधनों और धन की कोई कमी नहीं है। प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों को खोलने के लिए पहले 100 से अधिक मशीनें लगाई गई थीं और अभी भी लगभग 50 मशीनें दिन-रात काम में जुटी हैं। सरकार प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए समयानुसार धन उपलब्ध करवाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उनके दौरे से पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी क्षेत्र का जायजा ले चुके हैं।मुख्यमंत्री सुक्खू 9 और 10 जुलाई को मंडी जिले के दौरे पर थे। 10 जुलाई को सराज से सुंदरनगर पहुंचे, जहां उन्होंने बीबीएमबी रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया और 11 जुलाई की सुबह शिमला रवाना होने से पहले जनसमस्याएं भी सुनीं। इस दौरान उनके साथ तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.