Chandigarh, 11 July – हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में आज वंचित अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अधीक्षक सुनील कुमार ने की।
इस बैठक में “हरियाणा सिविल सचिवालय वंचित अनुसूचित जाति कर्मचारी (डीएससी) एसोसिएशन, चंडीगढ़” के गठन की घोषणा की गई। नवगठित एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव भी सर्वसम्मति से किया गया। इसमें कमलेश को अध्यक्ष, नरेंद्र चौहान को उपाध्यक्ष, सोनू सक्सेना को महासचिव और अनिल कुमार को वित्त सचिव नियुक्त किया गया।बैठक में त्रिलोक, सुनील, राजेश, गुलाब, चेतन, अनिल नागर, विक्रम, विनोद लोहचब सहित वंचित अनुसूचित जाति समुदाय के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।