Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लोगों को मिलेगा घर बैठे रजिस्ट्री का लाभ..नहीं काटने पड़ेंगे राजस्व दफ्तरों के चक्कर.. शुरू हुई My Deed’ सेवा, 

Shimla, 11 July – हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग के कार्यों को आसान और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को ‘My Deed’ नामक पेपरलेस ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेवा का शुभारंभ किया। इस सेवा के तहत अब लोग घर बैठे ही जमीन और मकान की रजिस्ट्री करवा सकेंगे।

पहले चरण में यह सेवा प्रदेश के 10 उप-पंजीकरण कार्यालयों में शुरू की गई है:

  • बिलासपुर (बिलासपुर सदर)
  • चंबा (डलहौजी)
  • हमीरपुर (गलोड़)
  • कांगड़ा (जयसिंहपुर)
  • कुल्लू (भुंतर)
  • मंडी (पद्दर)
  • शिमला (कुमारसैन)
  • सिरमौर (राजगढ़)
  • सोलन (खंडाघाट)
  • ऊना (बंगाणा)

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस डिजिटल सेवा से लोगों को राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने, अधिकारियों के इंतजार में समय गंवाने और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ म्यूटेशन प्रक्रिया भी कुछ ही दिनों में स्वतः ऑनलाइन हो जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि पहले जिन लोगों की पहुंच थी, उनका काम जल्दी हो जाता था लेकिन आम लोगों को सालों तक म्यूटेशन जैसे मामलों के लिए परेशान होना पड़ता था। सरकार का उद्देश्य है कि डिजिटल माध्यम से पारदर्शिता लाई जाए और सभी को समान सुविधा मिले।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पूर्व विधायक के बेटे के कांग्रेस में आने से मुक्तसर में टिकट की दौड़ हुई तेज

समर न्यूज। मुक्तसर पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में नए नेताओं को शामिल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में मुक्तसर के पूर्व विधायक और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य रहे स्वर्गीय सुखदर्शन सिंह मराड़ के बड़े बेटे राजबलविंदर सिंह मराड़ कांग्रेस में शामिल हो...

परगट अपने पुराने कार्यकाल का हिसाब दें : हरपाल चीमा

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। आप के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह के पुराने राजनीतिक कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए उनसे जवाब...

पंजाब कांग्रेस में अनुशासन पर होगी सख्ती परगट सिंह के समर्थन में उतरे वेणुगोपाल

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में एकजुटता और अनुशासन को प्राथमिकता देने के संकेत दिए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह का समर्थन करते हुए पार्टी नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि...

चुनाव ड्यूटी से हटेंगे गृह जिले में तैनात अफसर

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों की तैनाती और तबादलों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत चुनाव प्रक्रिया से सीधे या परोक्ष रूप से जुड़े उन अधिकारियों को संबंधित जिले से हटाना होगा, जो अपने गृह जिले में तैनात हैं या...

विधानसभा में पानी पर पांच प्रस्ताव पेश, यमुना के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की मांग

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के आखिरी दिन मंगलवार को नदी जल अधिकारों और राज्य के हितों से जुड़े आठ प्रस्ताव सर्वसमति से पेश किए गए। इनमें पांच प्रस्ताव पानी से जुड़े थे। यमुना के पानी में पंजाब की हिस्सेदारी का दावा, पाकिस्तान की ओर जा रहे पानी के इस्तेमाल के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.