Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में गूंजा देशभक्ति का संदेश, गौरव गौतम ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मंत्री ने प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं।

गौरव गौतम ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके त्याग और बलिदान के कारण ही देश को स्वतंत्रता मिली। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सहित असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और नेतृत्व से वर्ष 1947 में भारत अंग्रेजी शासन से मुक्त हुआ।

उन्होंने कहा कि 140 करोड़ से अधिक भारतीयों ने विविधता में एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान में आस्था के बल पर भारत को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में स्थापित किया है। देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे वीर सैनिकों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि जवान विपरीत परिस्थितियों में भी तिरंगे की आन, बान और शान के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

शहीदों के परिवारों के कल्याण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए खेल राज्य मंत्री ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी जा रही है। पिछले करीब 12 वर्षों में लगभग 425 शहीदों के आश्रितों को सरकारी रोजगार प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की सहायता भर नहीं, बल्कि वीर सपूतों और उनके परिवारों के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता का प्रतीक है।

गौरव गौतम ने हरियाणा के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि 10 मई 1857 को अंबाला से उठी आजादी की चिंगारी ने पूरे देश में स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा दी थी। उन्होंने बताया कि इस गौरवशाली इतिहास को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए अंबाला छावनी में बनाया जा रहा भव्य शहीदी स्मारक निर्माण के अंतिम चरण में है।

मंत्री ने पलवल में हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के माध्यम से युवाओं को आधुनिक कौशल और रोजगारपरक शिक्षा के अवसर मिल रहे हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम को खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने के साथ खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पलवल शहर में आगरा चौक का सौंदर्यीकरण, भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन की प्रतिमाओं की स्थापना, क्लॉक टावर का विकास, तिरंगा लाइटों की व्यवस्था, ओवरब्रिज का सौंदर्यीकरण और महाराणा प्रताप चौक जैसे कार्य कराए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल नर्सरी, योगशालाओं और खेल स्टेडियमों के विस्तार पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि युवाओं को नशे से दूर रखते हुए खेलों से जोड़ा जा सके।

गौरव गौतम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हथीन क्षेत्र के स्वामीका, मंडकोला और बड़ौली में राजकीय महाविद्यालय खोले गए हैं, जबकि भैंडोली में राजकीय महाविद्यालय के भवन का निर्माण चल रहा है। उन्होंने कहा कि पलवल को राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर जाम से राहत दिलाने के लिए बनाए गए एलिवेटेड पुल से यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन पलवल के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन पलवल को जिले के रूप में घोषित किया गया था। आने वाले समय में पलवल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम, पेलक में मेडिकल कॉलेज और मेट्रो जैसी बड़ी परियोजनाओं पर भी काम आगे बढ़ाया जाएगा।

मंत्री ने पलवल की तिरंगा यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें लोगों ने जिस उत्साह और देशभक्ति के साथ हिस्सा लिया, वह ऐतिहासिक रहा। उन्होंने दावा किया कि इस आयोजन ने जिले को नई पहचान दिलाई और विश्व रिकॉर्ड बनाया।

खेलों के क्षेत्र में हरियाणा की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए गौरव गौतम ने कहा कि हाल ही में ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीते। इनमें हरियाणा के खिलाड़ियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रदेश के खिलाड़ियों ने 10 पदक जीते, जिनमें सात स्वर्ण पदक शामिल हैं। इनमें हरियाणा की बेटियों ने पांच स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में गूंजा देशभक्ति का संदेश, गौरव गौतम ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मंत्री ने प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस और...

“कांग्रेस की परेशानी समझ सकता हूं”, हुड्डा के बयान पर गंगवा का पलटवार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर करनाल की नई अनाज मंडी में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के...

फरीदाबाद में विपुल गोयल ने फहराया तिरंगा, विकसित हरियाणा का लिया संकल्प

Summer express, अनिल मंगला,फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं...

जीवन कुंडू हत्याकांड में बढ़ा आक्रोश, खाप-किसानों ने हांसी-हिसार रोड किया जाम

Summer express, जींद। हिसार के चर्चित जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जींद में खाप पंचायतों और किसान संगठनों ने गुलकनी गांव के पास हांसी-हिसार रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। हत्या के करीब 14...

जीवन कुंडू हत्याकांड: सीएम के घेराव की तैयारी, पुलिस ने कुंडू खाप नेताओं को महम में रोका

Summer express, हिसार | हिसार के जीवन कुंडू हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज कुंडू खाप के नेताओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के घेराव का ऐलान किया। मुख्यमंत्री हांसी में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इससे पहले ही पुलिस ने पूर्व विधायक बलराज कुंडू, कुंडू खाप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.