Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जीवन कुंडू हत्याकांड: सीएम के घेराव की तैयारी, पुलिस ने कुंडू खाप नेताओं को महम में रोका

Summer express, हिसार | हिसार के जीवन कुंडू हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज कुंडू खाप के नेताओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के घेराव का ऐलान किया। मुख्यमंत्री हांसी में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इससे पहले ही पुलिस ने पूर्व विधायक बलराज कुंडू, कुंडू खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयबीरा कुंडू समेत करीब 20 से 25 लोगों को महम में रोक लिया।

पुलिस ने इन सभी लोगों को पूर्व विधायक के कार्यालय में बैठा दिया और कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

कुंडू खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयबीरा कुंडू के अनुसार, 4 अगस्त को हिसार के सूर्य नगर में डेयरी संचालक जीवन कुंडू की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को नामजद किया है, लेकिन खाप नेताओं का आरोप है कि अब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों के फरार होने की बात भी कही जा रही है।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हिसार लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। वहीं, जीवन कुंडू का शव अभी अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रखा हुआ है। परिवार और खाप प्रतिनिधियों का कहना है कि वे पुलिस अधिकारियों से लेकर सरकार के मंत्रियों तक अपनी मांग पहुंचा चुके हैं, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

जयबीरा कुंडू ने कहा कि खाप प्रतिनिधि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर पूरे मामले में अपनी मांग और परिवार की स्थिति उनके सामने रखना चाहते थे। इसी उद्देश्य से शनिवार सुबह करीब छह बजे वे रोहतक से तीन वाहनों के काफिले में हांसी के लिए रवाना हुए थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि महम शुगर मिल चौक के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर काफिले को रोक दिया। इसके बाद पूर्व विधायक बलराज कुंडू समेत करीब 20 से 25 लोगों को उनके कार्यालय में बैठा दिया गया। कार्यालय के बाहर पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

कुंडू खाप नेताओं का कहना है कि जब तक जीवन कुंडू हत्याकांड में नामजद और मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। मामले को लेकर हिसार और आसपास के क्षेत्रों में खाप पंचायतों तथा किसान संगठनों में भी रोष बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जीवन कुंडू हत्याकांड में बढ़ा आक्रोश, खाप-किसानों ने हांसी-हिसार रोड किया जाम

Summer express, जींद। हिसार के चर्चित जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जींद में खाप पंचायतों और किसान संगठनों ने गुलकनी गांव के पास हांसी-हिसार रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। हत्या के करीब 14...

जीवन कुंडू हत्याकांड: सीएम के घेराव की तैयारी, पुलिस ने कुंडू खाप नेताओं को महम में रोका

Summer express, हिसार | हिसार के जीवन कुंडू हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज कुंडू खाप के नेताओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के घेराव का ऐलान किया। मुख्यमंत्री हांसी में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इससे पहले ही पुलिस ने पूर्व विधायक बलराज कुंडू, कुंडू खाप...

सीजेआई बोले- संविधान ही देश की सबसे बड़ी ताकत

एजेंसी। नई दिल्लीभारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने संविधान को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा है कि न्यायपालिका का काम किसी व्यक्ति, संस्था या राजनीतिक पक्ष के समर्थन अथवा विरोध में फैसला करना नहीं, बल्कि संविधान और कानून के आधार पर ही न्याय सुनिश्चित करना है।उन्होंने न्यायिक संस्थाओं की स्वतंत्रता...

अमृतसर में पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग, वाहन पर लगी गोली

समर न्यूज। अमृतसरश्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के अमृतसर स्थित आवास के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है।प्रताप नगर इलाके में उनके घर के बाहर खड़ी सुरक्षा कर्मियों की सरकारी स्कॉर्पियो के बोनट पर गोली लगी मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच...

पंजाब कांग्रेस की कलह थामने को अमृतसर आएंगे राहुल गांधी

पार्टी नेताओं के साथ एकजुटता का संदेश देनेकी कवायद, ‘यूनिटी बस यात्रा’ की भी योजनासमर न्यूज। चंडीगढ़पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान को खत्म करने की कोशिशों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अगस्त के आखिर में अमृतसर का दौरा कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनके दौरे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.