Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दुबई से लौटते ही मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया योगेश कपूर

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल पुलिस की CIA-1 टीम ने बीरू वाल्मीकि हत्याकांड और नीलोखेड़ी गोलीकांड में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी योगेश कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को दुबई से भारत लौटते ही मुंबई एयरपोर्ट से काबू किया। बताया जा रहा है कि नीलोखेड़ी में गोलीकांड के बाद योगेश विदेश फरार हो गया था और दुबई में रह रहा था। वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भारत लौटते ही पुलिस ने उसे मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को मेडिकल जांच के लिए करनाल के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। इस दौरान योगेश कपूर ने मीडिया के सामने नीलोखेड़ी गोलीकांड को लेकर बड़ा दावा किया। उसने कहा कि नीलोखेड़ी स्थित पोल्ट्री फार्म में हुई फायरिंग उसी ने की थी और वारदात के बाद वह दुबई भाग गया था। पुलिस के अनुसार, इस मामले में तीन आरोपियों के नाम सामने आए थे, जिनमें से दो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि योगेश लंबे समय से फरार था।

वहीं, बीरू वाल्मीकि हत्याकांड में योगेश कपूर ने अपनी संलिप्तता से इनकार किया है। उसका दावा है कि उसका हत्या की वारदात से कोई संबंध नहीं है। योगेश के अनुसार, शूटर समाना उर्फ वंश और बीरू वाल्मीकि के बीच इंस्टाग्राम पर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बाद समाना के कहने पर हर्ष और बीरबल ने बीरू वाल्मीकि पर गोलियां चलाई थीं।

पुलिस के मुताबिक, बीरू वाल्मीकि हत्याकांड की जांच के दौरान हर्ष और बीरबल के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। दोनों आरोपी घायल हुए थे और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। ऐसे में योगेश कपूर की गिरफ्तारी को पुलिस इस मामले की जांच में महत्वपूर्ण कड़ी मान रही है।

CIA-1 के जांच अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि नीलोखेड़ी पोल्ट्री फार्म गोलीकांड के बाद योगेश फरार हो गया था। पुलिस टीम ने उसे मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर करनाल लाया है। अधिकारी के अनुसार, बीरू वाल्मीकि हत्याकांड में भी योगेश की भूमिका की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी का मेडिकल कराया गया है और उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। रिमांड के दौरान दोनों मामलों से जुड़े तथ्यों, घटनाओं में उसकी भूमिका और अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दुबई से लौटते ही मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया योगेश कपूर

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल पुलिस की CIA-1 टीम ने बीरू वाल्मीकि हत्याकांड और नीलोखेड़ी गोलीकांड में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी योगेश कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को दुबई से भारत लौटते ही मुंबई एयरपोर्ट से काबू किया। बताया जा रहा है कि नीलोखेड़ी में गोलीकांड...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और गर्व के साथ मनाया

Summer express, मोहाली I सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह, देशभक्ति और गर्व के साथ मनाया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने एक साथ मिलकर देश की स्वतंत्रता की गौरवशाली यात्रा को नमन किया और एक मजबूत एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दोहराया। इस...

धलवाड़ी के स्कूलों में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा रैली ने बांधा देशभक्ति का समां

Summer express, विकास शर्मा ,धलवाड़ी। राजकीय उच्च विद्यालय धलवाड़ी एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय धलवाड़ी में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की मुख्य अध्यापिका रजनी सरोच ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की। इसके बाद विद्यार्थियों और स्टाफ ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् और राष्ट्रगान का गायन...

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में गूंजा देशभक्ति का संदेश, मुकेश अग्निहोत्री ने फहराया तिरंगा

summer express, मंजूर पठान, चंबा। जिला चंबा में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी और परेड का निरीक्षण...

धर्मशाला में धूमधाम से मनाया जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस, कृषि मंत्री ने फहराया तिरंगा

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में कृषि मंत्री प्रो. चौधरी चंद्र कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.