Summer express/चंबा, मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपने दो दिवसीय चंबा दौरे के दौरान चुराह विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न पेयजल योजनाओं और जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। गुन्नू घराट उठाऊ पेयजल योजना के शुरू होने से चुराह क्षेत्र की 9 पंचायतों की करीब 16 हजार आबादी को पेयजल सुविधा का लाभ मिलेगा। वहीं, तीसा में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से लंबे समय से तैयार जल शक्ति मंडल कार्यालय भवन का भी विधिवत उद्घाटन किया गया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार करीब 4 हजार नए पद भरने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है और आने वाले समय में जरूरत के अनुसार नई पेयजल योजनाएं भी तैयार की जाएंगी।उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चुराह विधानसभा क्षेत्र में करीब 28 करोड़ रुपये की पेयजल योजनाओं और जल शक्ति मंडल के कार्यालय भवन का उद्घाटन किया गया है। इन योजनाओं से 9 पंचायतों की हजारों की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है। सरकार का प्रयास है कि लोगों को पर्याप्त और नियमित पेयजल सुविधा उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नई योजनाओं को गति दी जाएगी, ताकि गर्मियों और अन्य परिस्थितियों में ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत न हो।